भोपाल के कटारा में हाउसिंग बोर्ड का बड़ा प्रोजेक्ट, 23 मार्च तक प्लॉट बुकिंग

bhopal-katara-hills-mp-housing-board-sapphire-park-city

भोपाल के कटारा में हाउसिंग बोर्ड का बड़ा प्रोजेक्ट, 23 मार्च तक प्लॉट बुकिंग

भोपाल के कटारा में हाउसिंग बोर्ड का बड़ा प्रोजेक्ट 23 मार्च तक प्लॉट बुकिंग

bhopal katara hills: भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रहने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ा हाउसिंग प्रोजेक्ट सामने आया है। मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड यहां “सैफायर पार्क सिटी” नाम से नया रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट विकसित कर रहा है, जहां सेकेंड फेज में 186 प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। इन प्लॉट्स की बुकिंग फिलहाल शुरू हो चुकी है और 23 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं.

bhopal katara hills: 46 एकड़ में फैला पूरा प्रोजेक्ट

सैफायर पार्क सिटी का कुल एरिया करीब 46 एकड़ है। इसमें पहले चरण में लगभग 12 एकड़ जमीन पर आवासीय भवनों का प्रोजेक्ट विकसित किया गया था.अब दूसरे चरण में 34 एकड़ जमीन पर प्लॉटिंग की जा रही है। इसी हिस्से में कुल 186 रेजिडेंशियल प्लॉट तैयार किए जाएंगे.हाउसिंग बोर्ड का दावा है कि प्रोजेक्ट में आधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्लानिंग की गई है।

bhopal katara hills: प्लॉट का साइज 1300 से 7000 वर्गफीट तक

1300 वर्गफीट के 33 प्लॉट 2250 वर्गफीट के 30 प्लॉट 3000 वर्गफीट के 27 प्लॉट 4500 वर्गफीट के 62 प्लॉट 7000 वर्गफीट के 34 प्लॉट यानी कुल मिलाकर 186 प्लॉट इस चरण में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सोसायटी में मिलेंगी ये सुविधाएं

हाउसिंग बोर्ड के मुताबिक प्रोजेक्ट में बुनियादी और आधुनिक दोनों तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है.सोसायटी में अंडरग्राउंड बिजली लाइन, चौड़ी सड़कें और फुटपाथ बनाए जाएंगे। सड़कों के बीच सेंट्रल वर्ज भी रहेगा, जिससे इलाके की सुंदरता और ट्रैफिक व्यवस्था दोनों बेहतर होंगी.यहां 12 मीटर से लेकर 24 मीटर तक चौड़ी सड़कें बनाई जाएंगी।

खेल और ओपन स्पेस की भी व्यवस्था

प्रोजेक्ट में करीब ढाई एकड़ का बड़ा ओपन स्पेस रखा गया है, जहां क्लब हाउस भी बनाया जाएगा.इसके अलावा सोसायटी में बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट और वॉकिंग ट्रैक की सुविधा भी होगी। चार अलग-अलग ओपन स्पेस भी विकसित किए जाएंगे, जिनका आकार करीब एक से डेढ़ एकड़ तक रहेगा.एक छोटा कमर्शियल स्पेस भी रखा गया है, ताकि दैनिक जरूरत की दुकानें सोसायटी के भीतर ही उपलब्ध हो सकें।
49.40 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत
हाउसिंग बोर्ड के अनुसार प्लॉट की शुरुआती कीमत करीब 49.40 लाख रुपये रखी गई है.सभी प्लॉट ई-ऑफर के जरिए बेचे जाएंगे। इसका मतलब है कि जो आवेदक ज्यादा बोली लगाएगा, उसे प्लॉट आवंटित किया जाएगा.बुकिंग की अंतिम तारीख 23 मार्च तय की गई है। इसके बाद ई-ऑफर प्रक्रिया के आधार पर प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। फिलहाल शहर में इस प्रोजेक्ट को लेकर रियल एस्टेट सेक्टर में भी काफी चर्चा हो रही है।  

संबंधित सामग्री

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

राज्य

बदायूं में ट्रैक्टरों की रेस बनी मौत की दौड़, ई-रिक्शा को कुचलने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया।

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

जुर्म गाथा

7 साल बाद 12 साल की मासूम को मिला इंसाफ,भोपाल के दरिंदों को उम्रकैद की सजा

भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 2019 की घटना में दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जिससे पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है।

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

एक तरफ सीएम डॉ. यादव ने महिदपुर के लिए खोला खजाना, दूसरी तरफ कांग्रेस पर साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिदपुर में 207.57 करोड़ की लागत से 19 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिनमें बैराज और शिक्षा संस्थान शामिल हैं।

 गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

सनातन

गुरुवार के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के कपड़े?

गुरुवार को पीले रंग के वस्त्र पहनना बृहस्पति और भगवान विष्णु को प्रसन्न करता है, जो ज्ञान, सम्मान, आर्थिक उन्नति और सुख-समृद्धि में योगदान देता है।

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

राज्य

सैंडविच में निकली मक्खी, खाद्य विभाग की रेड ; भोपाल के शर्मा विष्णु रेस्टोरेंट पर सख्त कार्रवाई!

भोपाल में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने रेस्टोरेंट्स और मिठाई प्रतिष्ठानों की जांच कर कई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। निरीक्षणों में अनेक अनियमितताएं पाई गईं।