भोपाल में बड़ा जुआ छापा

कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

भोपाल के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया, नकदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिलें जब्त की गईं।

By : दिव्या मिस्त्री
कबाड़खाने में सजा था जुए का अड्डा ! 31 आरोपी गिरफ्तार, ₹3.30 लाख कैश बरामद

राजधानी भोपाल में कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुराने कबाड़खाने में पुलिस ने दबिश देकर पुलिस ने 24 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान नकदी, ताश की गड्डियां, मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं।पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान इलाके में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 31 लोगों को पकड़ लिया।

22 मोबाइल, मोटरसाइकिलें स​हित 20 लाख का सामान जब्त

बता दें कि... कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 3 लाख 30 हजार रुपए नकद और ताश की गड्डियां जब्त की गईं। इसके अलावा 22 मोबाइल फोन और बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की हैं। जब्त किए गए कुल सामान की अनुमानित कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है।

जुए के कारोबार से कौन-कौन जुड़ा, पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां जुए का संचालन कब से किया जा रहा था और इससे अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

CM डॉ. यादव ने गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में छोड़ी चीता सीसीबी-2 कहा- यह कदम हमारी जियो-जीने दो की भावना दिखाता है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच की गांधी सागर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी में बोत्सवाना से लाई गई मादा चीता सीसीबी-2 को छोड़ा। इससे चीतों की संख्या 4 हो गई।

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति-पत्नी का विवाद, स्कूटी में तोड़फोड़ के बाद देर रात हंगामा

भोपाल के जेके रोड पर पति ने अपनी पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखा, जिसके बाद सड़क पर विवाद और हंगामा हुआ। पुलिस जांच में जुटी।

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में चलती बाइक पर युवक की गोली मारकर हत्या, पीछे बैठे दोस्त ने सिर से सटाकर चलाई गोली

भोपाल में तीन दोस्त मछली पकड़ने जा रहे थे, जब एक दोस्त ने बीच में बैठे युवक को सिर से सटाकर गोली मार दी। आरोपी फरार हो गया।

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

AIIMS भोपाल के बाहर से 19 वर्षीय छात्रा लापता: मां से बहस के बाद टहलने निकली, 4 दिन से सुराग नहीं

भोपाल के AIIMS से 19 वर्षीय छात्रा रिषिका मन्ना लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालनी शुरू की है।

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

भोपाल में आज RSS का शाखा संगम: 30 हजार स्वयंसेवक जुटेंगे, दत्तात्रेय होसबाले होंगे मुख्य वक्ता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष मनाते हुए भोपाल में बड़े पैमाने पर 'शाखा संगम' आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30,000 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर