BHOPAL ROAD ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर.. एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

bhopal-road-accident

BHOPAL ROAD ACCIDENT: ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर.. एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

bhopal road accident ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई मौत

BHOPAL ROAD ACCIDENT: भोपाल में भयानक सड़क हादसा हो गया. जहा ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडिंग वाहन आमने-सामने से टकरा गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.. और 12 लोग घायल हो गए हैं.

12 लोग हुए घायल

BHOPAL ROAD ACCIDENT: बता दें की हादसा बैरसिया थाना इलाके में बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ. हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे को लेकर टीआई वीरेंद्र सेन ने बताया कि.. सिरोंज के एक ही परिवार के 15 लोग लोडिंग वाहन में थे. इनमें से 5 की मौत हो गई है। 9 घायल हैं. ट्रैक्टर में सवार 3 लोग भी घायल हुए हैं. सभी घायलों को बैरसिया शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस हादसे में लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए

जानकारी के अनुसार लोडिंग वाहन में सवार परिवार किसी परिजन की अंतिम क्रिया के लिए नर्मदापुरम जा रहा थे. जैसे ही उनका वाहन बैरसिया थाना इलाके में ठाकुर लाल सिंह स्कूल के पास पहुंचा, सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई. इस हादसे में लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

BHOPAL ROAD ACCIDENT: हादसे जिनकी जान गई है

1.लक्ष्मीबाई अहिरवार 2.बबली बाई 3.हरि बाई 4.दीपक 5.मुकेश ये हुए घायल 1.सूरज 2.विनीता 3.पुनीत 4.मोनिका 5.महक 6.नूरी बाई 7.लल्लू 8.प्रदीप 9.ज्योति 10.सूरज मामले को लेकर बैरसिया SDM आशुतोष शर्मा, ASP नीरज चौरसिया और बैरसिया TI वीरेंद्र सेन समेत विधायक विष्णु खत्री अस्पताल पहुंचे.. घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए. SDM शर्मा ने कहा- शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा.

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।