Bhopal slaughter house: 26 टन गोमांस के मामले में बड़ा खुलासा.. अरब देशों में सप्लाई होता था गोमांस

bhopal-slaughter-house

Bhopal slaughter house: 26 टन गोमांस के मामले में बड़ा खुलासा.. अरब देशों में सप्लाई होता था गोमांस

bhopal slaughter house 26 टन गोमांस के मामले में बड़ा खुलासा अरब देशों में सप्लाई होता था गोमांस

Bhopal slaughter house: भोपाल में पुलिस हेडक्वार्टर के सामने 17 दिसंबर की रात पकड़े गए 26 टन गोमांस के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं. पूछताछ में पता चला है कि यहां से गोमांस अरब देशों में सप्लाई किया जाता था,जबकि हड्डियां चीन भेजी जाती थीं. [caption id="attachment_130038" align="alignnone" width="300"]Bhopal slaughter house Bhopal slaughter house[/caption]

अधिकारियों ने करीब 16 घंटे तक पूछताछ की

इस मामले को लेकर स्लॉटर हाउस का संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. और उससे दो रात तक दो अलग-अलग अधिकारियों ने करीब 16 घंटे तक पूछताछ की.

Bhopal slaughter house: प्रति ट्रिप 10 से 15 हजार रुपए मिलते थे

लेकिन वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और बरामद मांस को अपना मानने से इनकार कर रहा है. वहीं पकड़े गए 1 ट्रक ड्राइवर शोएब से भी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं. शोएब ने स्वीकार किया है कि उसे प्रति ट्रिप 10 से 15 हजार रुपए मिलते थे. लेकिन उसका कहना है की उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि कंटेनर में गोमांस रखा है. [caption id="attachment_130040" align="alignnone" width="300"]slaughter house slaughter house[/caption]

बरामद मांस को अपना मानने से इनकार कर रहा

मामले में स्लॉटर हाउस का संचालक असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा मुख्य आरोपी है। उससे गुरुवार से शुक्रवार रात तक दो अलग-अलग अधिकारियों ने करीब 16 घंटे तक पूछताछ की। वह लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और बरामद मांस को अपना मानने से इनकार कर रहा है।

करीबी गुर्गों की जानकारी हासिल की

असलम ने पुलिस को बताया कि... माल की पैकिंग केवल स्लॉटर हाउस में हुई थी, लेकिन वह आगरा की एक प्रतिष्ठित एग्रो फूड कंपनी का था। पुलिस ने असलम से उसके बिजनेस पार्टनर्स और करीबी गुर्गों की जानकारी हासिल की है। और स्लॉटरिंग से पहले जानवरों का चेकअप करने वाले डॉक्टर बेनी प्रसाद गौर की भूमिका को लेकर भी जानकारियां जुटाई गई हैं.

विदेशों में भी फैला है कारोबार

Bhopal slaughter house: बता दें की असलम का कारोबार विदेशों तक फैला हुआ है. और पुलिस को चाइना से भी असलम के कारोबार जुड़े होने की जानकारी मिली है. इस मामले में अभी पूछताछ जारी है.. पूछताछ के दौरान असलम ने बताया कि.. उसका माल शिपिंग कंटेनरों के जरिए मुंबई भेजा जाता था और वहां से गल्फ देशों में सप्लाई किया जाता था। वहीं, कई राज्यों बिहार, बेंगलुरु, हैदराबाद और महाराष्ट्र में भी असलम का कारोबार फैला हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद असलम ने पूछताछ में की है..

25 जनवरी तक रिमांड पर हैं दोनों आरोपी

जानकारी के अनुसार असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब को प्रोडक्शन वारंट पर 25 जनवरी तक रिमांड पर है. ACP उमेश तिवारी के अनुसार मामले के संबंध में आरोपियों से लगातार पूछताछ की जारी है.

मंत्री सारंग ने कहा था, कठोरतम दंड दिया जाएगा

इसको लेकर मामले पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि.. गोमांस या गोकशी के मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। चाहे व्यापारी हो या अधिकारी, दोषी पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार की मंशा साफ है कि ऐसी कार्रवाई की जाए, जो भविष्य के लिए नजीर बने..

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।