भोपाल में महिला की आत्महत्या

राजधानी में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी,आखिरी कॉल पर बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

भोपाल में एक रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए।

राजधानी में रिटायर्ड जज की प्रेग्नेंट बहू ने लगाई फांसी,आखिरी कॉल पर बोली- अब बर्दाश्त नहीं होता, मुझे ले चलिए भैया

भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मायके पक्ष ने कहा कि बेटी के हाथ और कान पर चोट के नीले निशान हैं।  बता दें कि मृतक की पहचान 31 साल के ट्विशा शर्मा के रूप में हुई। ट्विशा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थी। और उसकी शादी करीब एक साल पहले भोपाल निवासी वकील सामर्थ शर्मा से हुई थी। ट्विशा का भाई हर्षित शर्मा भारतीय सेना में मेजर है। उसने बताया कि मंगलवार रात ट्विशा ने उन्हें फोन किया था। कहा था कि उसका पति पिछले 8 दिन से प्रताड़ित कर रहा था। छोटी-छोटी बातों पर उसका अपमान किया जा रहा है। मानसिक उत्पीड़न बढ़ गया है।

मेजर भाई ने बताया कि.. उनकी बहन भोपाल छोड़कर मायके लौटना चाहती है। परिवार के अनुसार, उसने नोएडा आने के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत की खबर आ गई।

सास ने मायके वालों को कॉल से दी मौत की खबर

परिजन का आरोप है कि फोन पर बात होने के कुछ समय बाद सास का कॉल आया। सास ने बताया कि ट्विशा की मौत हो चुकी है और उसने घर में फांसी लगा ली है। इसके बाद मायके वाले भोपाल पहुंचे।

जॉब छोड़ने के बाद नाकारा कहते थे

मेजर हर्षित का आरोप है कि शादी के शुरुआती समय तक सब सामान्य था। नौकरी छोड़ने के बाद ट्विशा के साथ व्यवहार बदल गया। उसे “नाकारा” कहकर ताने दिए जाते थे। परिवार और उसकी परवरिश को लेकर भी अपमानित किया जाता था। इसकी वजह से वह डिप्रेशन में थी।

उन्होंने बताया कि शादी के बाद भोपाल में रहना था, इस कारण ट्विशा ने नौकरी छोड़ी थी। यहां आने के बाद वह अन्य जॉब नहीं करना चाहती थी। इसी बात पर पति विवाद करता था।

अनप्लांड प्रेग्नेंसी को लेकर भी तनाव

मामले में एक और पहलू सामने आया है। भाई के अनुसार मार्च में ट्विशा की अनप्लांड प्रेग्नेंसी हुई थी। परिवार का दावा है कि ट्विशा उस समय बच्चे के लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ससुराल पक्ष उस पर बच्चा पैदा करने का दबाव बना रहा था।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

भोपाल में रिश्वतखोर पटवारी पर शिकंजा, 8 हजार की रिश्वत लेने के मामले में अभियोजन स्वीकृति

मध्यप्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने का फैसला किया है, भोपाल के पटवारी के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति प्रदान की गई।

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल में PG डॉक्टर ने महिला डॉक्टर और उसके भाई पर चलाई गोली, फिर फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश

भोपाल के गांधीनगर में एक डॉक्टर ने अपनी साथी महिला डॉक्टर और उसके भाई पर एयरगन से गोली चलाई, बाद में खुदकुशी का प्रयास किया।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का 7वां संस्करण भोपाल में बुधवार से, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में वैश्विक निवेश, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार होगा।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर