बिहार सीएम का रोहतास दौरा

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोहतास जिले का दौरा करेंगे और 9.2 किमी लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कई विकास कार्यक्रमों में भाग लिया।

बिहार सीएम सम्राट चौधरी का आज पहला रोहतास दौरा, बाईपास का लोकार्पण और युवा संवाद में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद पहली बार रोहतास जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान सासाराम में 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह कई अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

जमुहार में युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे रोहतास के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज के हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद कॉलेज परिसर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री युवाओं को संबोधित करेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

122 करोड़ की लागत से बना बाईपास

युवा संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री करीब 11:30 बजे सड़क मार्ग से सासाराम के लिए रवाना होंगे। यहां बेदा बस स्टैंड से मोकर तक करीब 9.2 किलोमीटर लंबे बाईपास का लोकार्पण किया जाएगा। करीब 122.39 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस बाईपास में कई छोटे-बड़े पुल, पुलिया और आरओबी का निर्माण कराया गया है।

पोखरे का भी करेंगे निरीक्षण

सासाराम कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान के तहत जीर्णोद्धार किए गए एक पोखरे का भी निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय करूप पहुंचेंगे, जहां वह विद्यालय में तैयार खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और सहयोग शिविर का उद्घाटन करेंगे।

स्टॉल का निरीक्षण कर जानेंगे योजनाओं की जानकारी

केंद्रीय विद्यालय करूप में मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण भी करेंगे। यहां सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की जाएगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री करीब 12:40 बजे बेदा स्थित महिला पुलिस बटालियन के हेलीपैड से पटना के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था रहेगी कड़ी

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर रोहतास जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थलों पर पंडाल और बैरिकेडिंग की गई है। मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही को देखते हुए कुछ मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़ी संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा के साथ ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष निगरानी रखने की तैयारी की है।

संबंधित सामग्री

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

सिंगापुर में CM नायब सिंह सैनी की उद्योगपतियों से अहम मुलाकात, हरियाणा में निवेश का दिया न्योता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर में भारतीय उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के लिए आमंत्रित किया।

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में बाढ़ से नुकसान का होगा आकलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को जल्द रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

बिहार में आई बाढ़ से भारी नुकसान, मुख्यमंत्री ने राहत और पुनर्वास के लिए त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया। नदियों में सिल्ट जमा होने को भी बाढ़ का कारण बताया गया।

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार में प्रेम प्रसंग के शक में 14 साल के किशोर की हत्या, जलकुंभी के बीच मिला शव

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोर की प्रेम प्रसंग के शक में हत्या हुई। पड़ोसी ने गला घोंटकर हत्या की और शव को पोखर में फेंक दिया।

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

तरक्की के नए आयामों को स्पर्श कर रहा है मंदसौर जिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मंदसौर जिले में नई सड़कें, एयरपोर्ट सुविधा, और किसानों के लिए बेहतर सिंचाई बिजली व्यवस्था के साथ साकार हो रही हैं योजनाएं।


सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

सिंगापुर में CM सैनी ने Surbana Jurong का किया दौरा, हरियाणा के IMT को वर्ल्ड क्लास बनाने पर जोर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने Surbana Jurong का दौरा किया ताकि IMT के लिए आधुनिक, एकीकृत विकास की योजना बना सकें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर