कथावाचकों पर भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया पलटवार

bjp-mla-purandar-mishra-took-a-jibe-at-congress

कथावाचकों पर भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया पलटवार

कथावाचकों पर भूपेश बघेल के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया पलटवार

हिन्दू कथा वाचकों पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस कब से हिंदुओं की चिंता करने लगी है. देश में कांग्रेसी मुगलों के पार्टनर हैं. कांग्रेस ने मुगलों की तरह छत्तीसगढ़ को लूटा है, इसलिए कांग्रेस के नेता और अधिकारी जेल में हैं.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। अब पं. धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार किया है।

भूपेश बघेल बयान:क्या है मामला

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में आयोजित संविधान पर्व एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन के दौरान BJP, RSS और चर्चित कथावाचकों पं. प्रदीप मिश्राधीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोला था उन्होंने कहा कि देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था, लेकिन जब से BJP-RSS सत्ता में आई है, तब से “हिंदू खतरे में है” का डर दिखाकर राजनीति की जा रही है।

भूपेश बघेल बयान: कथावाचकों पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप

धर्म और अंधविश्वास पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में दो महाराज आ रहे हैं। एक प्रदीप महाराज और दूसरे धीरेंद्र शास्त्री महाराज। ये न तो भगवान शिव के बारे में बताते हैं और न ही हनुमान के बारे में, केवल टोटका और अंधविश्वास की बातें करते हैं।

वहीं बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा ने “जी राम जी” को लेकर पंचायतों में ग्रामसभा के आयोजनों को लेकर कहा कि गांधी जी अपने अंतिम समय में “हे राम” बोले थे. कांग्रेस देश में गांधी विरोधी साबित हो गई है. जो लोग राम के नहीं वो गांधी के कैसे होंगे? जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं.

दरअसल, एक दिन पूर्व दुर्ग पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पंडित प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधते हुए कहा था कि कथा के नाम पर टोटका बताकर लोगों को गुमराह करते हैं. और भाजपा ने ‘हिन्दू खतरे में हैं’ बतलाकर तीन चुनाव जीता है.

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने क्या कुछ कहा

भूपेश बघेल के इस बयान का पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने समर्थन करते हुए कहा था कि धर्म गुरु वाकई में बेवकूफ बना रहे हैं, भावनाओं को उकेर रहे हैं. इसमें कोई दो मत नही की जो भी ये कह रहा है, उसके जरिए भारतीय जनता पार्टी को वोट मिल जाए. ये गुमराह कर रहे हैं.इसके साथ पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुगलों ने हिंदुओं पर कोई कार्रवाई की हो यह इतिहास में नहीं मिलता है. मैं भी इतिहास पढ़ता हूं, लेकिन कहीं ऐसा कोई उल्लेख नहीं मिला. हम भी एक राज परिवार के हैं, मुसलमानों के समय में भी सरगुजा रियासत थी. कितने मुसलमान थे. हमारे यहां हिंदू सुरक्षित थे.

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।