5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

board-exam-5th-8th-result-girls-perform-better

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी छात्राओं ने मारी बाजी

 MP Board 5th 8th Result: एमपी बोर्ड ने कक्षा 5 और 8 के बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 23 लाख छात्र-छात्राएं इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परिणाम Rajya Shiksha Kendra के आधिकारिक पोर्टल rskmp.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा। छात्र अपने अंक देखने के लिए समग्र ID या परीक्षा के दौरान आवंटित रोल नंबर का उपयोग कर सकते हैं।

परिणाम जारी

घर बैठे देखे रिजल्ट

राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारियों के मुताबिक, इस बार मूल्यांकन प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सटीक बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, डिजिटल माध्यम से परिणाम जारी करने की व्यवस्था को भी मजबूत किया गया, जिससे छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट देख सकें।

छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन 

 इस साल 5वीं का कुल पास प्रतिशत 95.14% और 8वीं का 93.83% रहा है। दोनों ही कक्षाओं में छात्रों की तुलना में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया।

कक्षा 5वीं: छात्राएं 96.19% और छात्र 94.15% पास हुए।

कक्षा 8वीं: छात्राएं 94.98% और छात्र 92.74% सफल रहे।

 MP Board 5th 8th Result: QR से देखे रिजल्ट

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया को इस बार बेहद आधुनिक और आसान बनाया गया है। छात्र और अभिभावक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल पर जाने के अलावा, विभाग द्वारा जारी QR कोड को स्कैन करके भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके अलावा, स्कूल के प्राचार्य भी पोर्टल के माध्यम से अपने पूरे संस्थान का विद्यार्थीवार प्रदर्शन चेक कर सकेंगे।

MP board

कैसे देखें रिजल्ट?

  • आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाएं
  • राज्य शिक्षा केंद्र की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें और रिजल्ट पर क्लिक करें
  • “Class 5th & 8th Result 2026” या इसी तरह का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • अपनी जानकारी दर्ज करें, Samagra ID या रोल नंबर दर्ज करें
  • डिटेल भरने के बाद “Submit” या “View Result” पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसमें आपके अंक और ग्रेड दिखाई देंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।