वसंतोत्सव के साथ ब्रजभूमि में 40 दिन का रंगोत्सव शुरू, इस दिन मनाई जाएगी होली

braj-rangotsav-starts-vasantotsav-holi-date-2026

वसंतोत्सव के साथ ब्रजभूमि में 40 दिन का रंगोत्सव शुरू, इस दिन मनाई जाएगी होली

वसंतोत्सव के साथ ब्रजभूमि में 40 दिन का रंगोत्सव शुरू  इस दिन मनाई जाएगी होली

Braj Rangotsav 2026: मथुरा में रंग, रस और भक्ति का अनुपम संगम एक बार फिर देखने को मिलने वाला है। ब्रजभूमि में हर साल आयोजित होने वाला 40 दिन का रंगोत्सव वसंत पंचमी के पावन अवसर पर वसंतोत्सव से आरंभ हो गया है, जो आगे चलकर होली महोत्सव का रूप ले लेता है। वसंत के आने के साथ ही मंदिरों, गलियों और गांवों में उल्लास, संगीत और रंगों की महक आने लगी है। 

वसंतोत्सव की शुरूआत

वसंतोत्सव के दिन ब्रज के प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को पीतांबर धारण कराए जाते हैं। मान्यता है कि पीला रंग वसंत ऋतु और उल्लास का प्रतीक है। इस दिन मंदिरों की सजावट पीले फूलों, सरसों के ताजे गुच्छों और वसंत के अनुरूप भोग से की जाती है। जैसे ही मंदिरों के कपाट खुलते हैं, भक्त ठाकुर जी के दर्शन से श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं। वसंत का यह नजारा भक्तों को प्रकृति और भक्ति के गहरे संबंध का अनुभव कराता है। [caption id="attachment_129735" align="alignnone" width="572"]ब्रज के प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को पीतांबर धारण कराए जाते हैं ब्रज के प्रमुख मंदिरों में ठाकुर जी को पीतांबर धारण कराए जाते हैं[/caption]

Braj Rangotsav 2026: भक्ति रस में डूबा ब्रज 

वसंतोत्सव के दौरान ठाकुरजी को टेसू (पलाश) के फूलों से बने प्राकृतिक गुलाल चढ़ाए जाते हैं। यह परंपरा काफी सालों से चली आ रही है। टेसू के फूल भगवान श्रीकृष्ण के समय की परंपराओं से भी जुड़ा है। जैसे-जैसे फाग का महीना नजदीक आता है, नंदगांव और बरसाना में होली का रंग भी गहरा होता जाता है। राधा रानी और कृष्ण के चरणों में गुलाल अर्पित की जाती है। बता दे कि, गोस्वामी समाज द्वारा आयोजित समाज गायन के दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुरुआत की जाती है। ढोल, मंजीरे और धमार गायन की गूंज से पूरा ब्रज भक्ति रस में डूब जाता है।

कार्यक्रमों का कैलेंडर

इस वर्ष रंगोत्सव और होली महोत्सव के अंतर्गत कई प्रमुख आयोजन प्रस्तावित हैं -
  • 23 जनवरी: वसंतोत्सव -नंद भवन में विराजमान श्री विग्रहों को वसंती वस्त्रों से सजाया जाएगा।
  • 24 फरवरी: फाग आमंत्रण महोत्सव, बरसाना में लड्डू होली।
  • 25 फरवरी: बरसाना में लठामार होली।
  • 26 फरवरी: नंदगांव में लठमार होली। 
प्रशासन और मंदिर समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।  [caption id="attachment_129736" align="alignnone" width="580"]बरसाना में लठामार होली बरसाना में लठामार होली[/caption]

Braj Rangotsav 2026: ब्रज की होली

ब्रज की होली केवल रंगों का त्यौहार नहीं, बल्कि भक्ति, प्रेम और परंपरा का उत्सव है। राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और आज भी उसी उल्लास के साथ यहां होली मनाई जाती है।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।