BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 भोपाल में

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 में वैश्विक कलाकार हिस्सा लेंगे। संस्कृति मंत्री और विभिन्न देशों की सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम होगा।

भोपाल में BRICS सम्मेलन का तीसरा दिन, संस्कृति मंत्रियों का आगमन

भोपाल में आयोजित BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का आज तीसरा दिन बेहद खास रहने वाला है। शुक्रवार को BRICS सदस्य और भागीदार देशों के संस्कृति मंत्री राजधानी पहुंचेंगे। दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के बाद शाम को कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में भव्य BRICS सांस्कृतिक महोत्सव-2026 आयोजित होगा, जिसमें भारत सहित कई देशों के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

संगीत और संस्कृति का होगा अनूठा संगम

कार्यक्रम की शुरुआत 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' के संदेश से होगी। इसके बाद 'कलर्स ऑफ इंडियन म्यूजिक' के जरिए हिंदुस्तानी और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। सबसे बड़ा आकर्षण 'BRICS पीस सॉन्ग – पीस इज द लैंग्वेज ऑफ द लैंड' रहेगा, जिसमें बेलारूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई की सांगीतिक परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा।

'अमृतस्य मध्य प्रदेश' करेगा प्रदेश की विरासत का प्रदर्शन

शाम को संस्कृति विभाग की ओर से 'अमृतस्य मध्य प्रदेश – एक अलौकिक सांस्कृतिक महायात्रा' प्रस्तुत की जाएगी। 125 से अधिक कलाकारों की प्रस्तुति में भीमबेटका, सांची, खजुराहो, चित्रकूट, उज्जैन, महेश्वर, चंदेरी और जनजातीय लोक संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से अतिथियों को सिंहस्थ कुंभ-2028 का आध्यात्मिक निमंत्रण भी दिया जाएगा।

कल होगी संस्कृति मंत्रियों की अहम बैठक

8 अगस्त को भारत की अध्यक्षता में तीसरी BRICS संस्कृति मंत्रियों की बैठक होगी। इसमें सांस्कृतिक विरासत, संग्रहालय, रचनात्मक अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। बैठक के अंत में BRICS संस्कृति मंत्रियों की घोषणा जारी की जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रियों के सम्मान में लंच देंगे।

सांची भ्रमण और खास पारंपरिक व्यंजन

बैठक के बाद विदेशी प्रतिनिधिमंडल यूनेस्को विश्व धरोहर सांची स्तूप का भ्रमण करेगा, जहां योग, ध्यान, 3D प्रोजेक्शन मैपिंग और लाइट एंड साउंड शो का आयोजन होगा। वहीं मेहमानों को दाल-बाफला, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, कोदो-कुटकी जैसे पारंपरिक व्यंजनों के साथ वेस्टर्न और ओरिएंटल भोजन भी परोसा जाएगा। 9 अगस्त को इच्छुक प्रतिनिधियों के लिए भीमबेटका शैलाश्रय के वैकल्पिक भ्रमण की भी व्यवस्था की गई है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में आज ‘नो-UPI डे’, व्यापारी 2 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, UPI चार्ज के विरोध में थोक व्यापारियों

भोपाल में आज ‘नो-UPI डे’, व्यापारी 2 हजार से ज्यादा का ऑनलाइन पेमेंट नहीं लेंगे, UPI चार्ज के विरोध में थोक व्यापारियों

भोपाल के व्यापारी 8 अक्टूबर को 'नो-UPI डे' मनाकर UPI भुगतान पर प्रस्तावित MDR चार्ज का विरोध करेंगे। 2000 रुपए से ऊपर के लेनदेन स्वीकार नहीं करेंगे।

SIR में छूटे नाम जोड़ने भोपाल में 2 दिन शिविर, 3.88 लाख नामों की जांच शुरू

SIR में छूटे नाम जोड़ने भोपाल में 2 दिन शिविर, 3.88 लाख नामों की जांच शुरू

भोपाल में SIR प्रक्रिया के बाद 3.88 लाख मतदाताओं के नामों की जांच और सत्यापन के लिए विशेष शिविर लगाए गए हैं।

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026: टूरिज्म पर फोकस, सीएम डॉ. मोहन बोले- असीम संभावनाओं का केंद्र है MP

भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट-2026 का आयोजन, पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के लिए विभिन्न एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हुआ भव्य आयोजन

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

भोपाल में नवविवाहिता मोना डांगी की संदिग्ध मौत, भाई ने दहेज प्रताड़ना और हत्या की आशंका जताई

मोना डांगी की संदिग्ध मौत पर उनके परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

इस नवरात्रि चनिया-चोली का बदलेगा अंदाज, Denim Jacket से लेकर Long-Cord Blouse तक ये नए Fashion Trends मचा रहे धूम

नवरात्रि 2026 के लिए फैशन ट्रेंड्स में इंडो-वेस्टर्न लुक, डेनिम जैकेट्स, मिनिमलिस्ट चनिया-चोली, और रिफाइंड मिरर वर्क के साथ नवीनता और आराम को प्राथमिकता दी जा रही है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर