Brij Bhushan Singh meets Yogi Adityanath: लंबे सियासी गतिरोध के बाद सीएम योगी से...

brij-bhushan-singh-meets-yogi-adityanath-political-deadlock-ends

Brij Bhushan Singh meets Yogi Adityanath: लंबे सियासी गतिरोध के बाद सीएम योगी से मिले बृजभूषण सिंह, पूर्वांचल की सियासत में नए संकेत

brij bhushan singh meets yogi adityanath लंबे सियासी गतिरोध के बाद सीएम योगी से मिले बृजभूषण सिंह पूर्वांचल की सियासत में नए संकेत

कई महीनों बाद सीधा संवाद, सीएम आवास पर हुई मुलाकात

Brij Bhushan Singh meets Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे सन्नाटे के बाद एक अहम राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात कई महीनों से ठप पड़े संवाद को फिर से शुरू करने की कोशिश मानी जा रही है।

 कीर्तिवर्धन सिंह के घर योगी की मौजूदगी बनी थी तनाव की वजह

हाल ही में सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। कीर्तिवर्धन सिंह, बृजभूषण सिंह के पुराने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माने जाते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की लंबी मौजूदगी से बृजभूषण नाराज थे और तब से पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर असमंजस में थे। read more: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, धारदार हथियार से दो ग्रामीणों की हत्या

मुख्यमंत्री हैं, मिलना तो बनता है”: बृजभूषण का बयान

मुलाकात के बाद बृजभूषण सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री हैं, मुलाकात तो होनी चाहिए।” उन्होंने नाराज़गी या सुलह जैसे सवालों को टालते हुए सामान्य राजनीतिक संबंधों की बात कही, लेकिन राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को नाराज़गी के बाद की ‘शांति वार्ता’ के रूप में देखा जा रहा है।

 2027 की तैयारी और पूर्वांचल की रणनीति में अहम भूमिका

Brij Bhushan Singh meets Yogi Adityanath: पूर्वांचल की राजनीति में बृजभूषण सिंह का प्रभाव आज भी मजबूत है। भाजपा के लिए 2027 की चुनावी रणनीति में उनका साथ अहम हो सकता है। यही वजह है कि इस मुलाकात को केवल औपचारिक नहीं, बल्कि चुनावी समीकरणों को संतुलित करने की दिशा में एक ठोस कड़ी माना जा रहा है। read more: धर्मांतरण विवाद पर छत्तीसगढ़ में बवाल      

संबंधित सामग्री

 राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खंडवा में 'विश्व सिकल सेल दिवस' पर राज्य स्तरीय सिकल सेल उन्मूलन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की।

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

राज्य

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

मध्यप्रदेश में सिकल सेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई दिग्गज उपस्थित। सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी के उन्मूलन के लिए रणनीति पर चर्चा।

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर की यात्रा की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

जुर्म गाथा

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने 35 दिनों के बाद कब्र खोदकर शव निकाला। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से शादी हुई थी, उसने अपनी पहचान छुपाई थी।