छत्तीसगढ़ में आग के दो हादसे: खरोरा में चलती बस धूं-धूं कर जली, रायपुर में कार में लगी आग

chhattisgarh-bus-fire-kharora-raipur-car-fire

छत्तीसगढ़ में आग के दो हादसे: खरोरा में चलती बस धूं-धूं कर जली, रायपुर में कार में लगी आग

छत्तीसगढ़ में आग के दो हादसे खरोरा में चलती बस धूं-धूं कर जली रायपुर में कार में लगी आग

chhattisgarh bus fire: छत्तीसगढ़ में सोमवार की सुबह आग से जुड़े दो अलग-अलग हादसों ने कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मचा दी। बलौदाबाजार जिले के खरोरा इलाके में यात्रियों से भरी एक बस में अचानक भीषण आग लग गई, वहीं राजधानी रायपुर में एक कार में आग भड़क उठी। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हालात बेहद गंभीर हो सकते थे.पहला मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है, जहां ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

chhattisgarh bus fire: खरोरा में चलती बस में लगी आग

सोमवार सुबह बलौदाबाजार से रायपुर आ रही राजधानी ट्रैवल्स की बस भैंसा गांव के पास पहुंची ही थी कि अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया.ड्राइवर ने स्थिति भांपते हुए तुरंत बस सड़क किनारे रोकी और दरवाजे खोलकर यात्रियों को बाहर निकलने के लिए कहा। बस में करीब 50 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। घबराहट के बीच एक-एक कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अगर कुछ मिनट की भी देरी होती तो हालात बेहद खतरनाक हो सकते थे। Also Read-नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन

chhattisgarh bus fire: कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई बस

यात्रियों के बाहर निकलते ही आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.पुलिस के अनुसार, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, शुरुआती तौर पर इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। Also Read-नक्सलवाद के अंत की डेडलाइन करीब: रायपुर में शाह की हाईलेवल बैठक में बड़ा मंथन

रायपुर में भी कार में लगी आग, छह लोग बाल-बाल बचे

इधर, राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में भी आग की एक और घटना सामने आई। अग्रसेन चौक के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार छह लोग समय रहते बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। इस मामले में भी किसी तरह की जनक्षति नहीं हुई है।

पुलिस जांच में जुटी

एक ही दिन में आग की दो घटनाओं ने वाहन सुरक्षा और मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और संबंधित विभाग दोनों मामलों की जांच में जुटे हैं। अब निगाहें इस बात पर हैं कि आग लगने की असली वजह क्या सामने आती है।  

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।