2883 करोड़ की कमाई:छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे

chhattisgarh-liquor-scam-2025-ed-report

2883 करोड़ की कमाई:छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे

2883 करोड़ की कमाईछत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चौंकाने वाले खुलासे

Chhattisgarh Liquor Scam 2026: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है. ED की जांच में पता चला है कि 2019 से 2023 के बीच राज्य के आबकारी विभाग में एक संगठित सिंडिकेट ने शराब नीति का दुरुपयोग कर करीब 2883 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की. ED के मुताबिक, इस घोटाले में अफसर, नेता और शराब कारोबारी सभी शामिल थे। सिंडिकेट ने नीति को अपने फायदे के लिए मोड़ा और अवैध कमीशन, बिना हिसाब की शराब बिक्री और विशेष लाइसेंस के जरिए भारी मुनाफा कमाया।

Chhattisgarh Liquor Scam 2026: इन तरीकों से की अवैध कमाई 

  1. अवैध कमीशन:  शराब सप्लायरों से सरकारी बिक्री पर रिश्वत वसूली गई। इसके लिए शराब की कीमत जानबूझकर बढ़ाई गई और इसका बोझ सरकारी खजाने पर डाला गया।
  2. बिना रिकॉर्ड की शराब बिक्री: डुप्लीकेट होलोग्राम और नकद में खरीदी गई बोतलों के जरिए सरकारी दुकानों से ऑफ-द-बुक्स देशी शराब बेची गई, और टैक्स चोरी हुई।
  3. कार्टेल कमीशन: शराब कंपनियों से सालाना कमीशन वसूला गया ताकि उनका बाजार में हिस्सा और लाइसेंस सुरक्षित रहे।
  4. FL-10A लाइसेंस: विदेशी शराब कंपनियों से मुनाफे का करीब 60% हिस्सा सिंडिकेट तक पहुंचाने के लिए नया लाइसेंस कैटेगरी बनाई गई है

Chhattisgarh Liquor Scam 2026: आरोपियों की लिस्ट

अफसर और अधिकारी: पूर्व IAS अनिल टुटेजा, तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, CSMCL के एमडी अरुण पति त्रिपाठी, करीब 30 फील्ड लेवल आबकारी अधिकारी राजनीतिक चेहरे: तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल, सीएम ऑफिस की तत्कालीन डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया निजी लोग और कंपनियां: अनवर ढेबर और सहयोगी अरविंद सिंह,कई शराब कंपनियां जो अवैध खेल में शामिल थीं, नकली होलोग्राम सप्लाई और कैश कलेक्शन करने वाले लोग

अब तक क्या हुआ

ED ने 9 बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अफसर, मंत्री और कारोबारी शामिल हैं. 382 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्तियां जब्त की गईं, जिसमें 1041 चल-अचल संपत्तियां शामिल हैं. मामले की जांच अभी जारी है, और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।  

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।