Chhattisgarh Murder News: जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत!

chhattisgarh-murder-news

Chhattisgarh Murder News: जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत!

chhattisgarh murder news जादू- टोने के शक में एक शख्स ने अपने चाचा को दी दर्दनाक मौत

Chhattisgarh Murder News: छ्त्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक सनसनी खेज मामला सामने आ रहा है, एक भतीजे ने टंगिया से अपने चाचा की हत्या कर दी। उसने उनके शरीर के कई हिस्सों में वॉर किया। इस घटना के बाद पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला दंतेवाड़ा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

3 फरवरी को की थी हत्या

जानकारी के अनुसार, युवक ने इस घटना को 3 फरवरी 2026 को अंजाम दिया। उसने पहले हत्या का प्लान बनाया और मौका मिलते ही टंगिए से चाचा पर वॉर कर दिया। चाचा पर कई बार टंगिए से हमला कर मार डाला। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कोसा मंडावी के रूप में की गई है। आरोपी मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को चाचा पर शक था कि- उसकी मां सुकड़ी मंडावी पर उसके चाचा ने जादू-टोना किया था, इस वजह से उसकी मां की मौत हो गई।

ऐसे हुआ खुलासा?

मंगलवार के दिन पुलिस को किसी ने सूचना दी कि - ग्राम पोदुम- 2 के गोटखुटापारा में कोसा मंडावी की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव आंगन में खून में लथपथ पड़ा था। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि भतीजा मुड़ा उर्फ मनकू मंडावी को शक था कि उसकी मां सुकड़ी मंडावी की मौत जादू-टोना की वजह से हुई है। तो मां की मौत का बदला लेने के लिए चाचा को मौत के घाट उतार दिया।

जंगल में छिपा था आरोपी

केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश की। 4 फरवरी को आरोपी का पता चला की वो ग्राम पोंदुम और जारम के बीच जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टंगिया और खून से सना हाफ नेकर जब्त किया गया है।

संबंधित सामग्री

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

राज्य

सरकार का मछली पालन को बढ़ाने पर फोकस, सीएम डॉ. यादव बोले- इस मामले में आत्मनिर्भर होना जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मछली पालन के विकास के लिए नई नीतियों की समीक्षा की और 9 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की जानकारी दी।

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

राज्य

हमीरपुर में गरजे हिमाचल CM सुक्खू: अनुराग ठाकुर से मांगा 20 साल का हिसाब, नड्डा, जयराम ठाकुर पर भी साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा और अनुराग ठाकुर की राजनीति पर सवाल उठाए, विकास प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया।

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

राज्य

फादर्स डे पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन को मिला अनमोल तोहफा, बेटों की खास पेंटिंग ने छुआ दिल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बच्चों ने फादर्स डे पर उन्हें खुद से बनाई गई पेंटिंग और संदेश भेंट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

राज्य

लखनऊ अग्निकांड के चलते CM योगी ने किया दौरा रद्द, छात्रों की मृत्यू पर जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में हुई भीषण अग्निकांड की सूचना पर अपना दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने दिए निर्देश, कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास और सुधारात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा की, विभागीय उपलब्धियों और प्रगति पर चर्चा की और आगामी योजनाओं पर बल दिया।