छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सफाया: 14 ढेर, देवा समेत 20 सरेंडर

chhattisgarh-naxal-14-killed-deva-20-surrender

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सफाया: 14 ढेर, देवा समेत 20 सरेंडर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का बड़ा सफाया 14 ढेर देवा समेत 20 सरेंडर

chhattisgarh naxal: छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दो अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 14 नक्सली ढेर हो गए। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए। सभी मृतकों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं. इलाके में खोज और सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है और दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

chhattisgarh naxal: सुकमा और बीजापुर में मुठभेड़

सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद डीआरजी टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। शनिवार सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया.बीजापुर में भी नक्सली गतिविधि की सूचना पर डीआरजी की टीम वहां गई। सुबह 5 बजे से मुठभेड़ चल रही है और अब तक 2 नक्सली मारे गए। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की।

chhattisgarh naxal: मोस्ट वांटेड नक्सली देवा ने किया सरेंडर

इसी बीच, छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली और स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे ने हैदराबाद में सरेंडर कर दिया। देवा के साथ 20 अन्य नक्सलियों ने भी हथियार डाल दिए। देवा तेलंगाना के मुलुगु से हैदराबाद लाया गया।

पिछले एनकाउंटर 

8 दिन पहले, 25 दिसंबर को ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को ढेर किया था, जिनमें 1 करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल था। इस ऑपरेशन में 2 महिला नक्सली भी मारी गई थीं और मौके से हथियार बरामद किए गए थे।

बचे हैं सिर्फ 200-300 नक्सली

सुरक्षा बलों के अनुसार, बस्तर क्षेत्र में अब नक्सली केवल 200 से 300 बचे हैं, जो अलग-अलग टुकड़ों में जंगलों में छिपे हैं। महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MMC) जोन अब खत्म हो चुका है.अब दक्षिण बस्तर डिवीजन में अगले 90 दिनों में यह चुनौती है कि बड़े नक्सली नेताओं को खत्म किया जाए या सरेंडर करवाया जाए। यदि ये सफल होता है, तो बस्तर के फ्रंटलाइन के टॉप लीडर्स पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे।  

संबंधित सामग्री

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

देश-विदेश

पुणे में बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या, 400 फीट गहरी खाई में दिया धक्का

पुणे में केतन विशाल अग्रवाल की हत्या का मामला सामने आया, जिसमें उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शामिल थे।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में वाहन मालिकों, महिला सशक्तिकरण, और शहरी विकास योजनाओं पर केंद्रित अनेक निर्णय लिए गए।