chhattisgarh new anti conversion law: छत्तीसगढ़ में कनवर्जन के खिलाफ नया कानून, ...

chhattisgarh-new-anti-conversion-law

chhattisgarh new anti conversion law: छत्तीसगढ़ में कनवर्जन के खिलाफ नया कानून, विधानसभा सत्र में लाएंगे प्रस्ताव!

chhattisgarh new anti conversion law छत्तीसगढ़ में कनवर्जन के खिलाफ नया कानून विधानसभा सत्र में लाएंगे प्रस्ताव

chhattisgarh new anti conversion law: राज्य सरकार दिसंबर में आयोजित विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नया धर्मांतरण निषेध कानून लाने वाली है। सरकार यह कदम इसलिए उठा रही है क्योंकि बस्तर, जशपुर और रायगढ़ जैसे जनजातीय इलाकों में काफी समय से कनवर्जन को लेकर विवाद और तनाव बढ़ रहा है। कई बार हालात इतने खराब हए कि पलिस और प्रशासनको दखल देना पड़ा। अभी राज्य में मध्य प्रदेश का पुराना कानून लागू है, जिसमें धर्म बदलने से पहले डीएम की अनुमति लेनी होती है। लेकिन सरकार का मानना है, यह कानून अब पर्याप्त नहीं है और इसे मजबूत करने की जरूरत है।

इन राज्यों में पहले से लागू है कानून

कनवर्जन विरोधी कानून की शुरुआत बहुत पहले ओडिशा से हुई। ओडिशा ने 1967 में पहला कानून बनाया था, जिसमें जबरन या लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने पर सजा का प्रावधान रखा गया। इसके एक साल बाद मध्य प्रदेश ने भी ऐसा ही कानून लागू किया। समय बीतने के साथ, अलग-अलग राज्यों ने महसूस किया कि कनवर्जन के मामलों में नए तरीके सामने आ रहे हैं, इसलिए उन्होंने कानूनों को और सख्त बनाना शुरू किया। Read More-पीएम से करवाया अधूरे PM आवास का उद्घाटन, छत की ढलाई तक नहीं हुई

कानूनों को और सख्त बनाना जरुरी

हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान ने अपने कानूनों में और कड़े नियम जोड़े हैं। इन राज्यों का साफ कहना है कि अगर कोई व्यक्ति किसी को डर दिखाकर, पैसा या नौकरी का लालच देकर, या शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश करता है, तो यह एक गंभीर अपराध माना जाएगा। Read More-Naxalite News Update : बीजापुर में 41 नक्सलियों ने हथियार डाले

chhattisgarh new anti conversion law:ऐसे होंगे नए नियम

किसी भी व्यक्ति को धर्म बदलने से पहले पूरी कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। उसे तय समय पर जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) को लिखित जानकारी देनी होगी। अगर कोई व्यक्ति बिना जानकारी दिए धर्म बदल लेता है, तो ऐसे कनवर्जन को मान्य नहीं माना जाएगा। यानी कागजों पर वह धर्म परिवर्तन वैध नहीं होगा। अगर किसी ने किसी को लालच देकर, डर दिखाकर, धमकाकर या धोखा देकर धर्म बदलवाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में जेल की सजा भी हो सकती है और भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया, वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के सॉन्ग रिलीज इवेंट पर पैसे और सेहत के महत्व पर बात की। उन्होंने भोजपुरी और हॉलीवुड की तुलना भी की।

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिला शक्ति का दम, 106 सदस्यीय टीम में 35 महिलाओं को स्थान

राज्य

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में महिला शक्ति का दम, 106 सदस्यीय टीम में 35 महिलाओं को स्थान

मध्य प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में 106 सदस्यों में से 35 महिलाएं शामिल हैं, जिसे संगठन में महिला सशक्तिकरण के रूप में देखा जा रहा है।

Ronaldo 6 WC Goal Record: वर्ल्डकप में 6 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

खेल

Ronaldo 6 WC Goal Record: वर्ल्डकप में 6 गोल करने वाले पहले फुटबॉलर बने क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उज़्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करके नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।

Hockey Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

खेल

Hockey Pro League 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

हॉकी प्रो लीग 2026 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर अपनी प्रतिद्वंद्विता में जीत दर्ज की। मैच लंदन में खेला गया।

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने  113 रन से दी करारी शिकस्त

खेल

Pak-W vs Aus-W T-20 WC 2026: पाकिस्तान विमेंस टीम को ऑस्ट्रेलिया विमेंस टीम ने 113 रन से दी करारी शिकस्त

विमेंस T-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 113 रन से हराया। एलिस पेरी ने 71 रन बनाए, जबकि पाकिस्तान 86 रन पर सिमट गई।