2047 तक सिकल सेल मुक्त इंडिया की तैयारी, छत्तीसगढ़ एम्स में बनेगा सिकल सेल सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस

chhattisgarh-sickle-cell-free-india-2047

2047 तक सिकल सेल मुक्त इंडिया की तैयारी, छत्तीसगढ़ एम्स में बनेगा सिकल सेल सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस

2047 तक सिकल सेल मुक्त इंडिया की तैयारी छत्तीसगढ़ एम्स में बनेगा सिकल सेल सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस

सिकल सेल मिशन: छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन को लागू किया है। इस मिशन का लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त किया जाए। राज्य में 0 से 40 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों की व्यापक जांच कर कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसी दिशा में जशपुर जिला देश का पहला जिला बन गया है, जहां लक्षित जनसंख्या की 100 प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है।

1.65 करोड़ लोगों की सिकल सेल जांच

छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 1.65 करोड़ लोगों की  जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 3.35 लाख सिकल सेल वाहक और 27,135 मरीज पहचाने गए हैं। सभी चिन्हित मरीजों को निःशुल्क दवाइयां, चिकित्सकीय परामर्श और सतत उपचार उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

सिकल सेल मरीजों के लिए दवाओं की खपत पांच गुना बढ़ी

दवाओं की खपत भी बढ़कर 1 लाख कैप्सूल से 5 लाख कैप्सूल तक पहुंच गई है, जिससे उपचार की निरंतरता और बेहतर पहुंच सुनिश्चित हुई है। पिछले एक वर्ष में 5,232 मरीजों का नियमित फॉलोअप किया गया है। हर तीन महीने में मरीजों को निःशुल्क रक्त जांच, लीवर और किडनी जांच जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग की मजबूत तैयारी

मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए राज्य सरकार ने कई सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। पात्र मरीजों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, मेडिसिन चार्ट, पेशेंट बुकलेट और दर्द प्रबंधन दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। इन सुविधाओं से मरीजों की सुविधा और स्वास्थ्य प्रबंधन में सुधार हुआ है।

एम्स में उच्च तकनीकी सुविधाएं

भविष्य की उन्नत चिकित्सा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एम्स रायपुर में सिकल सेल सेंटर ऑफ कॉम्पिटेंस विकसित किया जा रहा है। इस केंद्र में आने वाले समय में ये उच्च तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिनमे बोन मैरो ट्रांसप्लांट, जेनेटिक एनालिसिस, CVS टेस्ट शामिल है. यह कदम छत्तीसगढ़ को उन्मूलन और उन्नत इलाज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने में मदद करेगा।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।