छिंदवाड़ा हादसा: CM डॉ मोहन ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात

chhindwara-hadsa-update-news

छिंदवाड़ा हादसा: CM डॉ मोहन ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात

छिंदवाड़ा हादसा cm डॉ मोहन ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात

chhindwara hadsa update: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ तहसील स्थित ग्राम करेर का दौरा कर बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

[caption id="attachment_143500" align="alignnone" width="1385"]CM डॉ मोहन ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात CM डॉ मोहन ने की मृतकों के परिजनों से मुलाकात[/caption]

परिजनों से मुलाकात

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को घटनास्थल के निकट पहुंचकर पीड़ित परिवारों की दशा स्वयं समझी। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पूरी तरह उनके साथ खड़ी है। डॉ. यादव ने मृतकों के आश्रितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए।

chhindwara hadsa update:घायलों के इलाज का भरोसा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुर्घटना में घायल हुए लोगों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घायलों को अस्पताल में किसी भी सुविधा की कमी न हो। मुख्यमंत्री ने कहा, "प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।"

30 से अधिक लोग गंभीर

बता दें की मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दरअसल CM के कार्यक्रम से लौट रही यात्रियों से भरी बस सिमरिया के पास एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवर सहित कुल 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामदास पराने और सिया इवनाती के शव को दफनाकर अंतिम विदाई दी गई। दौलत फरकाडे, भागवंती विश्वकर्मा और शकुन यादव का दाह संस्कार किया गया। सिया की बेटी शीताली बोली- मां को मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम में जबरदस्ती ले गए थे।

सहायता का भरोसा

हादसे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री मोहन करेर गांव पहुंचे। उन्होंने गांव में मृतकों और घायलों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। शोक संतप्त परिवारों के बीच बैठकर मुख्यमंत्री ने उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं। कठिन घड़ी में हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।