‘पैली-पैली बार’ गीत का सीएम धामी ने किया विमोचन

cm-dhami-did-the-paili-paili-bar

‘पैली-पैली बार’ गीत का सीएम धामी ने किया विमोचन

‘पैली-पैली बार’ गीत का सीएम धामी ने किया विमोचन

पैली-पैली बार गीत विमोचन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में “पैली-पैली बार” उत्तराखण्डी गीत का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने सभी लोक गायकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गीत सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएगा. इन गीतों के माध्यम से समाज में जागरूकता आएगी और उत्तराखंड में पहली बार हुए विकास कार्यों से बड़ी संख्या में लोग अवगत हो सकेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं. लोक कलाकारों के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, भाषा और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है.

विमोचन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, कि संगीत समाज में जागरूकता लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह गीत राज्य में पहली बार हुए अभूतपूर्व कार्यों से जनता को अवगत कराएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी सरकार के निर्णय अब अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बन रहे हैं।"

पैली-पैली बार गीत विमोचन: गीत में इन बातों का किया जिक्र

'पैंली-पैंली बार' गीत में उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार लिए गए कड़े फैसलों और उपलब्धियों को पिरोया गया है

  • सख्त नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण कानून।
  • समान नागरिक संहिता (UCC) का क्रियान्वयन।
  • सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाना।
  • रिवर्स पलायन, स्टार्टअप और कृषि क्षेत्र में नया इतिहास।
  • आदि कैलाश यात्रा और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा।
  • राजस्व वृद्धि और सरकारी सेवाओं में पारदर्शी नियुक्तियां।

पैली-पैली बार गीत विमोचन: राज्य विकास में आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा राज्य, विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है. ऐतिहासिक फैसलों और योजनाओं के माध्यम से आम जन को सहूलियत पहुंचाई जा रही है. विभिन्न चुनौतियों के बाद भी राज्य ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, स्टार्टअप, कृषि, रिवर्स पलायन , बागवानी, हर क्षेत्र में नया इतिहास रच रहा है.

विकास कार्यो का किया उल्लेख

पैली-पैली बार” गीत में उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास में पहली बार हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया गया है. गीत में नकल विरोधी कानून, वृहद स्तर पर सरकारी जमीनों पर हुए अतिक्रमण को हटाने, धर्मान्तरण विरोधी कानून, यूसीसी, शीतकालीन यात्रा, पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा, आदि कैलाश यात्रा, रिवर्स पलायन, राजस्व वृद्धि, किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं, सरकारी नियुक्तियों जैसे महत्वपूर्ण और विकासपरक योजनाओं का उल्लेख किया गया है.

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।