CM डॉ. मोहन ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन,बहनों ने दी भैया मोहन को बधाई

cm-mohan-birthday-today

CM डॉ. मोहन ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन,बहनों ने दी भैया मोहन को बधाई

cm डॉ मोहन ने धूमधाम से मनाया जन्मदिनबहनों ने दी भैया मोहन को बधाई

CM MOHAN BIRTHDAY: भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज जन्मदिवस है। इस मौके पर 25 मार्च को मुख्यमंत्री आवास में 'बहनों की पाती:भैया के नाम अभिव्यक्ति' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बहनों ने भाई डॉ. मोहन यादव को धूमधाम से जन्मदिन की बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत सीएम डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। उसके बाद बहनों ने उन्हें कई तरह के उपहार भी दिए। महिलाओं ने भाई डॉ. मोहन को आशीर्वाद से भरी पाती और गुलदस्ते भेंट किए। कई बहनों ने उन्हें उनकी तस्वीरें भी भेंट की। उससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्म दिवस की शुरुआत गौ माता को ग्रास देकर, उन्हें दुलार कर की। उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मुख्यमंत्री निवास आमंत्रित कर बच्चों का अभिवादन किया और उन्हें उपहार भेंट किए।

[caption id="attachment_142995" align="alignnone" width="1188"]CM डॉ. मोहन ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन CM डॉ. मोहन ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन[/caption]

CM MOHAN BIRTHDAY: मैं बहनों का आभार व्यक्त करता हूं-सीएम डॉ. मोहन

इस मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से बहनों का स्नेह-आशीर्वाद हमारी सरकार को मिला है। सरकार के गठन के बाद ही बहनें इस तरह आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं। आज भले ही मैं जन्मदिन की बधाई ले रहा हूं, लेकिन वास्तव में आज बहनों के आशीर्वाद का दिन है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहनों से कहा कि आपका स्नेह-आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहे। हम अलग से बहनों की पंचायत बुलाएंगे, जिसमें विस्तार से बात होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। बहनों के आशीर्वाद से हमारा प्रदेश भी आगे बढ़ रहा है। परमात्मा करे इस पर किसी की नजर न लगे। मैं इस अवसर पर बहनों का आभार व्यक्त करता हूं।

CM MOHAN BIRTHDAY: माता रानी से प्रार्थना

इस मौके पर बहनों ने कहा कि नवरात्रि का अवसर है। हम माता रानी से भैया डॉ. मोहन यादव की दीर्घायु की कामना करते हैं। माता रानी उन्हें सुशासन करने का आशीर्वाद दें। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंदों को सीधा लाभ मिल रहा है। इसी भावना के साथ बहनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि मुख्यमंत्री को शक्ति, स्वास्थ्य और लंबी आयु प्रदान करें, ताकि वे प्रदेश की सेवा इसी तरह करते रहें।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।