3 अप्रैल को काशी जाएंगे CM डॉ यादव, 'विक्रमादित्य महानाट्य' में होंगे शामिल

cm-mohan-yadav-varanasi-visit-vikramaditya-mahanatya

3 अप्रैल को काशी जाएंगे CM डॉ यादव, 'विक्रमादित्य महानाट्य' में होंगे शामिल

3 अप्रैल को काशी जाएंगे cm डॉ यादव विक्रमादित्य महानाट्य में होंगे शामिल

CM Mohan Yadav Varanasi: मध्यप्रदेश सरकार भारतीय ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में “विक्रमोत्सव-2026” के तहत 3 से 5 अप्रैल 2026 तक वाराणसी में ‘महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और दूरदर्शिता के चलते उज्जैन से शुरू हुआ यह सांस्कृतिक अभियान अब काशी तक पहुंच रहा है। 

'विक्रमादित्य महानाट्य'

बनारस जाएंगे CM

यह आयोजन दो महान आध्यात्मिक नगरों उज्जैन और वाराणसी के बीच सांस्कृतिक सेतु का कार्य करेगा। 3 अप्रैल को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बनारस जाएंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज शामिल  होंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

‘विक्रम संवत’ की स्थापना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्राट विक्रमादित्य को भारतीय परंपरा में न्याय, पराक्रम और सुशासन का प्रतीक बताया था। उन्होंने कहा था कि यह महानाट्य आमजन को उस गौरवशाली युग से परिचित कराएगा, जब लगभग 2100 साल पहले विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त कर ‘विक्रम संवत’ की स्थापना की, जो भारतीय कालगणना और खगोल विज्ञान की उत्कृष्टता को दर्शाता है।

[caption id="attachment_143736" align="alignnone" width="1120"]‘महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन ‘महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य’ का मंचन[/caption]

CM Mohan Yadav Varanasi: सांस्कृतिक पहल

उज्जैन में आयोजित विक्रमोत्सव-2026 ने डिजिटली भी बड़ी सफलता हासिल की। 7 फरवरी से 24 मार्च 2026 के बीच इस आयोजन की पहुंच 17 करोड़ से ज्यादा लोगों तक रही। #Vikramutsav2026 जैसे हैशटैग्स वैश्विक स्तर पर ट्रेंड किया। यह आयोजन विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण सांस्कृतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।