कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया BJP का एजेंट !

congress-leader-bhupesh-baghel-called-dhirendra-shastri-a-bjp-agent

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया BJP का एजेंट !

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया bjp का एजेंट

CG NEWS  : कांग्रेस नेता भूपेश बघेल और बाबा बागेश्वर के बीच वार-पलटवार लगातार जारी हैछत्तीसगढ़ के भिलाई में चल रही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा के दौरान उठे विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री के 'देश छोड़ दें' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का एजेंट बताया। अब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है।

CM साय ने क्या कुछ कहा ?

सीएम ने कहा कि भारत देश ऋषि मुनियों का देश रहा है। हमेशा से ऋषि मुनियों का सम्मान होता आया है। यदि भूपेश बघेल पं. धीरेंद्र शास्त्री को बीजेपी का एजेंट कर रहे हैं तो यह सनातन का अपमान है। बागेश्वर धाम का अपमान है।

CG NEWS  : क्या है पूरा मामला

भूपेश बघेल ने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैलाते हैं। इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- हिंदू समाज को जोड़ना अंधविश्वास है, तो ऐसे लोगों को देश छोड़ देना चाहिए। इस पर फिर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ में धार्मिक आयोजनों की आड़ में पैसा बटोरने आते हैं और व्यवहार में बीजेपी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं।

शास्त्री का पत्रकारों पर वार

भूपेश बघेल ने कहा, 'जब धीरेंद्र शास्त्री पैदा भी नहीं हुए थे, तब से मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा हूं। वह कल का बच्चा है और हमें सनातन धर्म सिखाने चला है।' इसके अलावा बागेश्वर बाबा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री पत्रकारों पर विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि जिस पत्रकार को खुजली हो, वो सवाल पूछ सकता है। इसे कांग्रेस ने पत्रकारों का अपमान बताया है।

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।