देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके

dewas-hangama-news

देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके

देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके

Dewas hangama: देवास के सयाजी द्वार पर भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जहा बड़ी संख्या में लोग आतिशबाजी कर रहे थे। जहा भीड़ में मौजूद कुछ हुड़दंगियों ने जलते पटाखे लोगों और भीड़ पर फेंकना शुरू कर दिए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू किया, फिर भी कुछ लोग विरोध करते हुए नजर आए और जमकर नारेबाजी भी करते रहे।

[caption id="attachment_139684" align="alignnone" width="1188"]देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके देवास में जीत के जश्न के दौरान हुड़दंगियों ने जलते हुए पटाखे फेंके[/caption]

इस दौरान उज्जैन से आए सुरक्षा बल के दो जवान आशीष और सुनील इस घटना में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक जवान को मुंह और सिर में चोट लगी। फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर हुड़दंगियों की तलाश शुरू कर दी है और कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Dewas hangama: जलते हुए पटाखा फेंकने लगे

देवास में जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा था,लेकिन इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने एक-दूसरे पर जलते हुए पटाखे फेंकना शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल भीड़ को हटाना शुरू किया।इसी दौरान एक जलता हुआ पटाखा पुलिसकर्मियों और CSP के कान के पास से निकल गया, जिससे उज्जैन से आई QRF के दो जवान सुरेंद्र कुमार और आशीष घायल हो गए। वहीं देवास के CSP सुमित अग्रवाल भी कान में चोट लगने से घायल हो गए। फटाखा फूटने से पुलिसकर्मियों के बाल भी झुलस गए।

पुलिसकर्मियों के घायल होने पर बल का प्रयोग

Dewas hangama: स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने हेतु हल्का बल प्रयोग किया और लोगों को मौके से हटाने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। घायल पुलिसकर्मियों और CSP को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस अब वीडियो फुटेज खंगालकर हुड़दंग करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।वहीं, पुलिस ने जब बल प्रयोग किया तो मौके पर अफरतफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस ने भीड़ को वहां से लाठीचार्ज कर खदेड़ा है।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।