धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार कोबरा जवान शहीद

dhamtari-accident-nh30-car-truck-cobra-jawans-dead

धमतरी में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार कोबरा जवान शहीद

धमतरी में भीषण सड़क हादसा ट्रक से टकराई कार चार कोबरा जवान शहीद

dhamtari accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नेशनल हाईवे-30 पर खपरी के पास कार और ट्रक की सीधी टक्कर में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब जवान कार से जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे। सुबह के समय खपरी के पास सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से उनकी कार सीधे जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जवानों को निकलने का मौका तक नहीं मिला।

dhamtari accident: हाईवे पर खड़ी ट्रक बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक सड़क किनारे खड़ी थी और दृश्यता भी सीमित थी। तेज रफ्तार कार अचानक ट्रक से टकरा गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन तब तक चार जवान दम तोड़ चुके थे।

dhamtari accident: ये जवान शहीद 

हादसे में जिन जवानों की जान गई है, उनमें मुकेश कुमार, सौरभ तोमर, राजकुमार गोंड और हीरा लाल नागर शामिल हैं। वहीं, अभियान राय नामक जवान गंभीर रूप से घायल है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। Also Read-Balod Accident News: किनारे खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर, 3 दोस्तों की मौत!

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि ट्रक किस परिस्थिति में हाईवे किनारे खड़ी थी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था.इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े भारी वाहनों और तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे साफ हो सके कि इस दर्दनाक टक्कर के पीछे जिम्मेदार कौन है।  

संबंधित सामग्री

लोकल से ग्लोबल: एमएसएमई, ओडीओपी और जीआई टैग से वैश्विक पटल पर चमक रहा MP

राज्य

लोकल से ग्लोबल: एमएसएमई, ओडीओपी और जीआई टैग से वैश्विक पटल पर चमक रहा MP

प्रधानमंत्री मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में भारत और मध्यप्रदेश तेजी से आत्मनिर्भर बनते जा रहे हैं।

प्रवीण राणा के नेतृत्व में सतोपंथ पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास

राज्य

प्रवीण राणा के नेतृत्व में सतोपंथ पर फहराया तिरंगा, रचा इतिहास

प्रवीण राणा के नेतृत्व में 9 सदस्यीय पर्वतारोहण दल ने सतोपंथ की चुनौतियों को पार करते हुए विजयी चढ़ाई की और शिखर पर तिरंगा फहराया।

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

देश-विदेश

महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में एक तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराई, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस लापरवाही की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

राज्य

मध्य प्रदेश के बुजुर्ग पेंशनर्स को बड़ी राहत, 80 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी अतिरिक्त पेंशन

मध्य प्रदेश सरकार ने 80 वर्ष और उससे अधिक आयु के पेंशनर्स को अतिरिक्त पेंशन देने की व्यवस्था लागू की है, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता मिलेगी।

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

राज्य

स्वामित्व योजना के तहत 48 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत, मुफ्त होगी रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश सरकार ने 48 लाख ग्रामीण भू-खण्डधारकों को निशुल्क रजिस्ट्री प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे राज्य पर 3800 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा।