धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

Dhar Accident: Death Toll Reaches 16

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत पीएम सीएम ने जताया दुख मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार जिले में हुआ भीषण सड़क हादसा अब और गंभीर हो गया है। देर रात इलाज के दौरान 4 और मजदूरों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। यह हादसा तिरला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम मजदूरों से भरी पिकअप के पलटने से हुआ था।घटना होटल हरीश के पास उस समय हुई जब घटाबिल्लौद की ओर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में जाकर पलट गई। वाहन में करीब 46 मजदूर सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

कैसे हुआ हादसा

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण खो गया। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर कई बार पलटता हुआ सड़क किनारे जा गिरा।हादसा इतना भीषण था कि कई लोग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की संख्या बढ़कर 16 

इस भीषण दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें 6 बच्चे शामिल हैं। मृतकों में महिलाएं और युवा मजदूर भी हैं.13 घायलों में से 7 को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज धार जिला अस्पताल में चल रहा है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

पीएम ने घटना पर जताया दुख

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

 

संबंधित सामग्री

SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल, 4 लाख में पास करने की डील, प्रॉक्सी सर्वर से हल हो रहे थे पेपर

देश-विदेश

SSC ऑनलाइन एग्जाम में नकल, 4 लाख में पास करने की डील, प्रॉक्सी सर्वर से हल हो रहे थे पेपर

नोएडा में SSC ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़। STF ने मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जानिए कैसे होता था पूरा खेल।

‘वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’; मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल

देश-विदेश

‘वेलकम टू रोम माय फ्रेंड’; मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी वायरल

रोम पहुंचते ही पीएम मोदी का जॉर्जिया मेलोनी ने खास अंदाज में स्वागत किया। दोनों नेताओं की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। IMEC और भारत-इटली संबंधों पर अहम चर्चा होगी।

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

राज्य

देवास में दर्दनाक हादसा, प्याज से भरा मिनी ट्रक पलटा; 3 मजदूरों की मौत

देवास के पीपलरावा क्षेत्र में प्याज से भरा मिनी ट्रक यू-टर्न पर पलट गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

देश-विदेश

राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच में लगी भीषण आग, 15 मिनट में बचाए गए 68 यात्री; जानिए कैसे टला बड़ा हादसा

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में आग लगने से हड़कंप मच गया। 68 यात्रियों को 15 मिनट में सुरक्षित बाहर निकाला गया। रेलवे जांच में जुटा।

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

देश-विदेश

यूपी में आंधी-बारिश से अबतक 111 मौतें, देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट!, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइडरी

यूपी में आंधी-बारिश से 111 लोगों की मौत हो गई। वहीं देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। महाराष्ट्र, राजस्थान और यूपी में तापमान 45°C के पार पहुंचा।