echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

fake-traffic-echallan-scam-durg-bilaspur-raipur-10-lakh-fraud

echallan-scam: ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

echallan-scam ट्रैफिक ई-चालान के मैसेज और अकाउंट्स खाली

echallan-scam: पार्षद और कारोबारी से 10 लाख रुपए पार जानिए असली और फेक ई-चालान का फर्क

echallan-scam: राज्य में साइबर ठगों ने ई-चालान के नाम पर नई ठगी का जाल बिछा दिया है। दुर्ग और बिलासपुर के दो पार्षदों तथा रायपुर के दो कारोबारियों से मिलाकर करीब 10 लाख रुपए की ठगी हुई है। ठगों ने ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग का नाम लेकर फर्जी लिंक भेजे और जैसे ही पीड़ितों ने क्लिक किया, उनके बैंक खातों से रकम उड़ गई।

पहला मामला

दुर्ग जिले के मठपारा वार्ड के पार्षद नरेन्द्र कुमार बंजारे को 9 सितंबर को मोबाइल पर एक मैसेज आया। मैसेज में यातायात नियम तोड़ने का हवाला देते हुए ई-चालान भरने कहा गया। बंजारे ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर UPI से भुगतान करना चाहा, दो बार में 49,500 और 40,000 रुपए खाते से कट गए।इसके बाद ठगी का एहसास होते ही नरेन्द्र कुमार बंजारे ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला

वहीं बिलासपुर के दयालबंद वार्ड 36 के पार्षद बंधु मौर्य भी साइबर ठगी का शिकार बन गए। 3 सितंबर की शाम उनके वॉट्सऐप पर छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो लगा आरटीओ ई-चालान लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही उनसे आधार, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक डिटेल्स जैसी गोपनीय जानकारी मांगी गई।पार्षद ने इसे असली समझकर जानकारी भर दी। इसके बाद उनके एचडीएफसी खाते से लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे और देखते ही देखते तीन लाख रुपए पार हो गए। ठगों ने राशि को अलग-अलग खातों और वॉलेट्स में ट्रांसफर कर दिया। मामले की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

तीसरा मामला

रायपुर के 2 अलग-अलग कारोबारियों से 6 लाख की ठगी हुई है। गुढियारी के एक कारोबारी से 4 लाख और पुरानी बस्ती के एक युवक से 2 लाख की ठगी हुई। दोनों ही मामलों में पीड़ितों को पहले फर्जी ई-चालान का मैसेज भेजा गया। लिंक पर क्लिक करते ही खाते पैसे कट गए।

साइबर एक्सपर्ट की चेतावनी

रिटायर्ड डीएसपी आर.के. जोशी के मुताबिक, ई-चालान लिंक पर क्लिक होते ही मोबाइल में एक हैकिंग फाइल डाउनलोड हो जाती है। इससे फोन का नियंत्रण ठगों के पास चला जाता है और वे आसानी से बैंक खातों को खाली कर देते हैं। किसी भी मैसेज लिंक पर क्लिक न करें। केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही ई-चालान चेक करें। किसी भी संदिग्ध कॉल/मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

असली और नकली ई-चालान डोमेन

फर्जी डोमेन (Fake)
  • echallan-parivahan.com
  • parivahan-gov.in
  • parivahanportal.net
  • mparivahan.co.in
  • echallanindia.org
  • असली डोमेन (Original)
  • echallan.parivahan.gov.in

संबंधित सामग्री

 राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खंडवा में 'विश्व सिकल सेल दिवस' पर राज्य स्तरीय सिकल सेल उन्मूलन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की।

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

राज्य

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

मध्यप्रदेश में सिकल सेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई दिग्गज उपस्थित। सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी के उन्मूलन के लिए रणनीति पर चर्चा।

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर की यात्रा की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

जुर्म गाथा

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने 35 दिनों के बाद कब्र खोदकर शव निकाला। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से शादी हुई थी, उसने अपनी पहचान छुपाई थी।