Femina Miss India MP Grand Finale: धनुश्री चौहान ने अपने नाम किया फेमिना मिस इंडिया-2026 का खिताब!

femina-miss-india-mp-grand-finale-dhanushree-winner

Femina Miss India MP Grand Finale: धनुश्री चौहान ने अपने नाम किया फेमिना मिस इंडिया-2026 का खिताब!

femina miss india mp grand finale धनुश्री चौहान ने अपने नाम किया फेमिना मिस इंडिया-2026 का खिताब

Femina Miss India MP Grand Finale: मध्यप्रदेश के भोपाल में पहली बार फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले रखा गया। फेमिना मिस इंडिया का खिताब धनुश्री चौहान ने अपने नाम किया। धनुश्री चौहान सिवनी की रहने वाली हैं। यह आयोजन “Sustainability-First, Zero-Waste Even” की थीम पर रखा गया था। इस खिताब के लिए पूरे प्रदेश से 16 कन्टेस्टेंट को चुना गया था। अब धनुश्री चौहान राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को रिप्रेजेंट करेंगी।

MP में पहली बार फेमिना मिस इंडिया-2026 का ग्रैंड फिनाले

फेमिना मिस इंडिया का ग्रैंड फिनाले पहली बार मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत लगभग 60 साल पहले हुई थी, इस मंच ने भारत को इंटरनेशनल स्तर पर पहचान दिलाने वाली कई हस्तियां दी है।

फेमिना की सिटी डायरेक्टर का इस आयोजन के पहले का बयान

बीते दिन हुए इस आयोजन के पहले फेमिना की सिटी डायरेक्टर अपेक्षा श्रीवास्तव ने बताया कि - 'आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि 60 साल की लिगसी वाला फेमिना ब्रांड पहली बार भोपाल में आया है। इतना ही नहीं, 19 फरवरी यानी आज फेमिना 2026 का फिनाले भी है।

यहां के विनर अब नेशनल फेमिना कंपटीशन में मध्य प्रदेश को रिप्रेजेंट करेगी। इस कंपटीशन के भोपाल में होने से न केवल राजधानी बल्कि प्रदेश के अन्य शहरों के युवाओं को भी उनके घर के पास बड़े इवेंट में पार्टिसिपेट करने का मौका मिला है। यह पहली सीढ़ी है, जो उन्हें उसे रास्ते पर ले जाती है, जिस पर चलकर प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय, हरनाज संधू जैसी बड़ी सेलिब्रिटी बनी।'

उन्होंने आगे बताया कि-

'इस बार इवेंट की सबसे खास बात यह है कि न केवल भोपाल और इंदौर बल्कि मध्य प्रदेश के छोटे कस्बे और शहर जैसे रतलाम, शामगढ़, छिंदवाड़ा से कई पार्टिसिपेंट्स हैं। इसके अलावा किसान की बेटी से लेकर अगल-अलग प्रोफाइल की बच्चे इस बार इस मेगा इवेंट में पार्टिसिपेट कर रही हैं। उन्हें इसके लिए इस रूप में तैयार किया गया कि वो क्राउड को फेस बेहतर तरीके से करें, इंटरव्यू अच्छे से दे सकें, पब्लिक इवेंट में अपने हुनर को बेबाकी से प्रदर्शित कर सकें।'

उन्होंने बताया कि-

'अब राज्यों को अधिकार दिया गया है कि वे स्टेट लेवल प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता को स्टेट क्राउन प्रदान कर सकें। पहले यह व्यवस्था नहीं थी। स्टेट से चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर जीतने के बाद ही क्राउन मिलता था।'

 

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।