Gadhiya Ghat Mata Temple: गढ़िया घाट माता मंदिर जहां पानी से जलता है दीपक!

gadhiya-ghat-mata-temple-mp

Gadhiya Ghat Mata Temple: गढ़िया घाट माता मंदिर जहां पानी से जलता है दीपक!

gadhiya ghat mata temple गढ़िया घाट माता मंदिर जहां पानी से जलता है दीपक

Gadhiya Ghat Mata Temple: भारत को मंदिरों और आस्था की भूमि कहा जाता है। देशभर में कई ऐसे प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर मौजूद हैं, जिनसे जुड़ी घटनाएं आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं। इन्हीं में से एक चमत्कारी मंदिर मध्य प्रदेश में स्थित है, जहां वर्षों से दीपक तेल या घी से नहीं बल्कि पानी से जलाया जाता है। इस अनोखे चमत्कार को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

मध्य प्रदेश में स्थित है यह अनोखा मंदिर

यह मंदिर 'गढ़िया घाट मंदिर' के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर शाजापुर जिले में कैलाश सिंध नदी के तट पर स्थित है। आगर-मालवा के नलखेड़ा गांव से करीब 15 किलोमीटर दूर गढ़िया गांव के पास बना यह मंदिर भक्तों के लिए विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है।

यहां पानी से जलाया जाता है दीपक

इस मंदिर की सबसे अनोखी बात यह है कि यहां मां के सामने जलने वाली ज्योति पानी से प्रज्वलित की जाती है। बताया जाता है कि दीपक में नदी का पानी डाला जाता है, जो कुछ ही देर में एक चिकने तरल में बदल जाता है और दीपक जलने लगता है। बिना तेल और घी के जलने वाला यह दीपक श्रद्धालुओं के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाता।

सपने में मिला था माताजी का आदेश

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, पहले इस मंदिर में भी अन्य मंदिरों की तरह दीपक तेल और घी से ही जलाया जाता था। कहा जाता है कि एक बार माताजी ने मंदिर के पुजारी को सपने में दर्शन देकर नदी के जल से दीपक जलाने का आदेश दिया। इसके बाद पुजारी ने नदी का जल दीपक में डाला और बाती जलाई, तो आश्चर्यजनक रूप से दीपक जल उठा। तभी से यहां पानी से दीपक जलाने की परंपरा चली आ रही है।

मानसून में बंद रहती है ज्योति

मानसून के समय काली सिंध नदी का जलस्तर बढ़ जाता है, जिससे मंदिर का कुछ हिस्सा पानी में डूब जाता है। इसी कारण इस दौरान मंदिर में दीपक नहीं जलाया जाता और नियमित पूजा भी संभव नहीं हो पाती। पानी उतरने के बाद शरद नवरात्रि से यहां फिर से अखंड ज्योति प्रज्वलित की जाती है, जो अगले मानसून तक लगातार जलती रहती है।    

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।