गाजियाबाद में फर्जी दूतावास : फर्जी पासपोर्ट और विदेश मंत्रालय की मोहरें बरामद

ghaziabad-fake-embassy-busted-44-lakh-vip-cars-stf-action

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास : फर्जी पासपोर्ट और विदेश मंत्रालय की मोहरें बरामद

 गाजियाबाद में फर्जी दूतावास  फर्जी पासपोर्ट और विदेश मंत्रालय की मोहरें बरामद

गाजियाबाद में 44 लाख कैश, VIP नंबर प्लेट वाली लग्जरी गाड़ियां 

उत्तर प्रदेश STF ने गाजियाबाद में एक 'फर्जी दूतावास' का पर्दाफाश किया है। आरोपी हर्षवर्धन जैन को कविनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है, जो खुद को वेस्ट आर्कटिक, सबोरगा, पुलावाविया और लोडोनिया जैसे काल्पनिक देशों का एंबेसडर बताकर लोगों को गुमराह कर रहा था। ghaziabad fake embassy busted 44 lakh vip cars stf action

STF को क्या मिला?

  • ₹44.70 लाख नकद
  • VIP नंबर प्लेट लगी 4 लग्जरी कारें
  • 18 डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट्स
  • 34 फर्जी मोहरें (विदेश मंत्रालय सहित)
  • 12 फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट
  • फर्जी प्रेस कार्ड और पैन कार्ड
  • अलग-अलग देशों की करेंसी और विदेशी दस्तावेज 

कैसे चल रहा था फर्जी 'दूतावास'?

हर्षवर्धन जैन कविनगर के पॉश इलाके में किराए के मकान से ‘Embassy of West Arctic’ चला रहा था। घर के बाहर झंडे और डिप्लोमैटिक प्लेट लगी गाड़ियां खड़ी रहती थीं। वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति जैसे नेताओं के साथ मॉर्फ की गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों पर प्रभाव बनाता था।

आरोपी का असली धंधा क्या था?

  • हवाला रैकेट
  • शेल कंपनियों के जरिए पैसा ट्रांसफर
  • विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
  • कंपनियों को फर्जी विदेशी कनेक्शन दिलवाना

STF को कैसे मिली जानकारी?

सूत्रों के अनुसार, UP STF को केंद्रीय एजेंसियों से इनपुट मिला, जिसे विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया गया। मंत्रालय की जांच के बाद STF ने गाजियाबाद में यह कार्रवाई की। ghaziabad fake embassy busted 44 lakh vip cars stf action

आरोपी का पुराना इतिहास

2011 में हर्षवर्धन ने साउथ अफ्रीका से अवैध तरीके से सैटेलाइट फोन भारत लाया था। जैसे ही उसने फोन ऑन किया, केंद्रीय एजेंसी ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली। उसे हिरासत में लिया गया, लेकिन देशविरोधी गतिविधियों का सबूत न मिलने पर छोड़ दिया गया।

दूतावास होता क्या है?

दूतावास (Embassy) किसी देश का विदेशी जमीन पर राजनीतिक, राजनयिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि कार्यालय होता है। इसके काम होते हैं:
  • राजनयिक संवाद
  • वीजा और पासपोर्ट सेवाएं
  • आपातकालीन सहायता
  • राजनीतिक व आर्थिक जानकारी जुटाना
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना
हर्षवर्धन इन सभी का फर्जी रूप बनाकर 'डिप्लोमैटिक पॉवर' का नाटक कर रहा था।  STF की यह कार्रवाई न केवल गंभीर जालसाजी का पर्दाफाश करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि फर्जी डिप्लोमैटिक पहचान के सहारे बड़े पैमाने पर ठगी और हवाला रैकेट देश में कैसे संचालित हो रहे हैं। Read More:- PM मोदी की राजनीतिक यात्रा: मोदी ने इंदिरा गांधी का 48 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा! Watch Now :- गाजीपुर में मिला तैरता हुआ '#रामशिला' पत्थर! देखें #रहस्यमयी वीडियो

संबंधित सामग्री

 राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राज्य

राष्ट्रपति मुर्मु ने की राज्य सरकार की सराहना, कहा- समय से पहले पूरा हो गया स्क्रीनिंग का लक्ष्य

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की सफलता पर प्रकाश डाला, जिसमें मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राज्य

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर में, जाना बीमारी के इलाज के लिए किस तरह के हो रहे प्रयास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने खंडवा में 'विश्व सिकल सेल दिवस' पर राज्य स्तरीय सिकल सेल उन्मूलन प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्रयासों की सराहना की।

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

राज्य

विश्व सिकल सेल दिवस: ओंकारेश्वर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल,CM डॉ यादव मौजूद

मध्यप्रदेश में सिकल सेल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित, राष्ट्रपति मुर्मू सहित कई दिग्गज उपस्थित। सिकल सेल अनुवांशिक बीमारी के उन्मूलन के लिए रणनीति पर चर्चा।

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

मनोरंजन

अक्षय कुमार की वैष्णो देवी यात्रा का वीडियो हो रहा वायरल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के मंदिर की यात्रा की। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

जुर्म गाथा

हिंदू नाम बताकर शादी : प्रयागराज में 35 दिन बाद कब्र से निकाला गया युवती का शव, मौत की जांच तेज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक युवती की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन ने 35 दिनों के बाद कब्र खोदकर शव निकाला। परिजनों का आरोप है कि जिस युवक से शादी हुई थी, उसने अपनी पहचान छुपाई थी।