Gujarat Student Abuse: गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण, प्र...

gujarat-school-student-abuse-case-junagadh-cctv-proof

Gujarat Student Abuse: गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण, प्रिंसिपल और शिक्षक भेजे गए जेल!

gujarat student abuse गुजरात के स्कूल में 25 से ज्यादा छात्रों से यौन शोषण प्रिंसिपल और शिक्षक भेजे गए जेल

Gujarat Student Abuse: गुजरात के जूनागढ़ जिले के भेसाण तालुका में एक निजी स्कूल में 20 से 25 छात्रों के साथ यौन शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। घटना की पुष्टि स्कूल के सीसीटीवी फुटेज से हुई है, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के प्रिंसिपल केवल बाबूभाई लखणोत्रा और छात्रावास के मकान मालिक व शिक्षक हीरेन रमेशभाई जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Read More: Firing on Builder In Ahmedabad: बिल्डर पर 6 राउंड फायरिंग, 8 करोड़ के लेनदेन में टूटी पार्टनरशिप ने ले ली हिंसक मोड़!

बच्चों के बयान और सीसीटीवी ने खोली सच्चाई

पुलिस को यह मामला तब पता चला जब कुछ बच्चों ने संकोच तोड़ते हुए अपनी पीड़ा साझा की। इसके बाद स्कूल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई और फुटेज ने आरोपों की सच्चाई को उजागर कर दिया। 1. प्रिंसिपल को बच्चों के बेड तक जाते और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए देखा गया। 2. मकान मालिक और शिक्षक हीरेन भी रात को बच्चों को कमरे में बुलाकर कपड़े उतरवाने और गंदे इशारे करने की हरकतों में लिप्त था। डीवाईएसपी हितेश धांधलिया के अनुसार, पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की और स्कूल की DVR जब्त करके डिजिटल साक्ष्य जुटाए।

रात में बच्चों को बुलाकर की जाती थी गंदी हरकतें...

दिव्य भास्कर की टीम ने कुछ छात्रों से बात की तो जो सामने आया वह और भी चौंकाने वाला था। छात्रों ने बताया कि: 1. कई दिनों से प्रिंसिपल और शिक्षक उन्हें आधी रात के बाद कमरे में बुलाते थे। 2. वहां उनसे कपड़े उतारने को कहा जाता और कई बार शारीरिक शोषण भी होता था। 3. एक छात्र के मुताबिक, ऐसे कम से कम 20 से 25 बच्चे इस शोषण का शिकार हो चुके हैं।

संस्था ने खुद दर्ज कराया मामला, अभिभावक डर से चुप...

दिलचस्प बात यह है कि किसी अभिभावक ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई। भेसन थाने के PI आरबी गढ़वी के अनुसार, अभिभावकों को डर है कि रिपोर्ट दर्ज कराने से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है। हालांकि, संस्था के ट्रस्टी ललितभाई पोपटभाई सावलिया ने इस मामले को गंभीरता से लिया और खुद ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रशासन और समाज में उबाल, समिति ने की कार्रवाई की मांग...

संस्था के समिति सदस्य पुनर्वदास बापू ने इस शर्मनाक घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि:-
“यह हमारे लिए भी एक गहरा धक्का है। दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। बच्चों की सुरक्षा के लिए संस्था में संरचनात्मक बदलाव किए जाएंगे।”
प्रिंसिपल और आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है।

संबंधित सामग्री

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

राज्य

इंदौर के इंजीनियर भोपाल के आदेश पर भारी पड़े! हाईकोर्ट से मिली राहत, नगरीय प्रशासन विभाग को बड़ा झटका

इंदौर नगर निगम के इंजीनियरों को दूसरे निगमों में भेजने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह निर्णय नगरीय विकास प्रक्रिया में कानूनी चुनौतियों को उजागर करता है।

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

राज्य

भोपाल का आदेश बेअसर! इंदौर के इंजीनियर फिर पड़े भारी, हाईकोर्ट से मिली राहत; निगम प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इंदौर नगर निगम के कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत प्रदान की है, जिससे निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं।

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

जुर्म गाथा

आंध्र प्रदेश: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर बीमार पति की हत्या की, हार्ट अटैक बताकर रचा था मौत का ड्रामा; दोनों गिरफ्तार

काकीनाडा में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर अपने बीमार पति की हत्या कर दी और इसे हार्ट अटैक बताने की कोशिश की। मृत्यु के कई महीने बाद मामले का पर्दाफाश हुआ।

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

राज्य

पटवारी तबादला सूची पर घमासान: सांसद आलोक शर्मा ने CM को लिखा पत्र, उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल जिले में पटवारियों की तबादला सूची के बाद विवाद बढ़ा। सांसद आलोक शर्मा ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग की।

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

राज्य

रायपुर में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई जाली दस्तावेज बरामद

रायपुर जिला न्यायालय में एक व्यक्ति को फर्जी वकील के रूप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से जाली दस्तावेज बरामद किए और अब और सदस्यों की तलाश जारी है।