ग्वालियर बना सफेद टाइगरों का नया हब, लगातार ब्रीडिंग से बढ़ी पहचान

gwalior-zoo-white-tiger-hub-breeding-update

ग्वालियर बना सफेद टाइगरों का नया हब, लगातार ब्रीडिंग से बढ़ी पहचान

ग्वालियर बना सफेद टाइगरों का नया हब लगातार ब्रीडिंग से बढ़ी पहचान

मध्यप्रदेश का ग्वालियर  स्थित गांधी प्राणी उद्यान सफेद टाइगरों के प्रजनन का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। लगातार हो रही सफल ब्रीडिंग ने इस चिड़ियाघर को राज्य में एक नई पहचान दिलाई है।

मीरा ने जन्म दिए तीन शावक, संख्या 10 पहुंची

गांधी प्राणी उद्यान की मादा टाइगर “मीरा” ने हाल ही में एक सफेद टाइगर सहित तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही यहां टाइगरों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें शामिल हैं-4 सफेद टाइगर, 6 रॉयल बंगाल टाइगर

प्रदेश में सबसे आगे ग्वालियर

प्रदेश के अन्य चिड़ियाघरों की तुलना में ग्वालियर की स्थिति काफी मजबूत है।इंदौर जू में कुल 13 टाइगर हैं, लेकिन उनमें सिर्फ एक सफेद टाइगर है। वहीं रीवा को कभी सफेद टाइगरों की धरती माना जाता था, लेकिन वहां अब सीमित संख्या ही बची है।इसके विपरीत ग्वालियर में लगातार सफेद टाइगरों का प्रजनन इसे विशेष बनाता है।

2010 से शुरू हुआ सफर

गांधी प्राणी उद्यान में वर्ष 2010 में National Zoological Park Delhi से मादा सफेद टाइगर “जमुना” लाई गई थी।इसके बाद प्रजनन प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ती रही और “मीरा” जैसी मादाओं ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

चिड़ियाघर में टाइगरों का कुनबा

  • सिंबा (नर) – पीला
  • तेजस (नर) – सफेद
  • लव (नर) – पीला
  • दुर्गा (मादा) – पीली
  • सुल्तान (नर) – सफेद
  • मीरा (मादा) – सफेद
  • सिद्धि (मादा) – पीली

लगातार बढ़ रहा प्रजनन रिकॉर्ड

  • 2023 में दुर्गा ने 2 शावकों को जन्म दिया
  • जून 2024 में 3 शावकों का जन्म हुआ
  • अगस्त 2024 में मीरा ने 3 शावकों को जन्म दिया
  • हाल ही में मीरा ने फिर 3 शावकों को जन्म दिया

यह लगातार सफलता संरक्षण की दिशा में सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

राज्य

भरत तिवारी के एनकाउंटर सवाल, बिना जवाब दिए चले गए CM सम्राट

भरत तिवारी के एनकाउंटर के बाद सरेंडर के बावजूद पुलिस द्वारा गोली मारने की घटना पर विवाद जारी है। इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

राज्य

उत्तराखंड के गुरुद्वारा में निहंगों का चौथे दिन भी डेरा, पुलिस और ITBP तैनात

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारा में पंजाब से आए निहंग चौथे दिन भी डेरा डाले हुए हैं, पुलिस और ITBP ने स्थिति संभालने के प्रयास जारी रखे हैं।

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

राज्य

मेरठ: तेज रफ्तार कार ने 7 पुलिसकर्मियों को रौंदा, दो गंभीर

मेरठ में एक कारोबारी के बेटे ने अपनी कार से सात पुलिसकर्मियों को चोटिल कर दिया। दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है। आरोपी गिरफ्तार।

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

राज्य

एमपी बीजेपी की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों को मिली जगह

मध्यप्रदेश भाजपा ने 106 सदस्यों को शामिल करते हुए अपनी नई प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। मुख्यमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

राज्य

भोपाल में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी ABVP, कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने की मांग

भोपाल में छात्र-छात्राओं ने ABVP के बैनर तले MLB कॉलेज के पास स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग की, सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।