11 मंजिला हमीदिया में 'लिफ्ट संकट':सैलेरी नहीं मिलने से लिफ्ट ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी

hamidiya-hospital-bhopal-news

11 मंजिला हमीदिया में 'लिफ्ट संकट':सैलेरी नहीं मिलने से लिफ्ट ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी

11 मंजिला हमीदिया में लिफ्ट संकटसैलेरी नहीं मिलने से लिफ्ट ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी

Hamidiya hospital bhopal: हमीदिया अस्पताल में लिफ्ट संकट बना हुआ है। इसका कारण यह है कि 720 करोड़ रुपए के दोनों 11-11 मंजिला भवनों की सभी 24 लिफ्टों के ऑपरेटरों ने सामूहिक रूप से नौकरी छोड़ दी है। लिफ्ट ऑपरेटरों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें 6 माह से अधिक समय से सैलरी नहीं मिली है। और इस कारण काफी समस्या हो रही है।

[caption id="attachment_143301" align="alignnone" width="1189"]11 मंजिला हमीदिया में लिफ्ट संकट 11 मंजिला हमीदिया में लिफ्ट संकट[/caption]

इस समस्या के कारण सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों,और दिल के मरीजों, गर्भवती महिलाओं समेत अन्य गंभीर रोगियों को हो रही है। उनके लिए निर्धारित लिफ्ट में भी अब परिजनों और सामान्य मरीजों की भीड़ पहुंच रही है।

Hamidiya hospital bhopal: 3 से छह माह में भुगतान हो जाता था

बता दें की हमीदिया अस्पताल के इन दोनों नए भवनों में लिफ्ट संचालन का कॉन्ट्रैक्ट एक निजी एजेंसी के पास है। गांधी मेडिकल कॉलेज ने इसका टेंडर पीडब्ल्यूडी के जरिए कराया था। शुरुआत के 2 वर्षों में बीच-बीच में बजट की कमी आई, लेकिन 3 से छह माह में भुगतान हो जाता था।

Hamidiya hospital bhopal: 3.25 करोड़ रुपए पिछले एक साल से बकाया

अब बीते 1 साल से मेडिकल कॉलेज की ओर से पीडब्ल्यूडी को भुगतान नहीं किया गया, जिससे आगे एजेंसी का भुगतान अटक गया। करीब 3.25 करोड़ रुपए पिछले एक साल से बकाया हैं। इस स्थिति में सैलेरी नहीं मिल रही है।

डीन बोलीं- वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र भेजा

गांधी मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. कविता एन सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले की रिपोर्ट लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दी गई है। इसके अलावा पत्र लिखकर बजट की मांग की गई है। जैसे ही बजट मिलेगा, भुगतान कर दिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।