दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हरिद्वार में शराबी बारातियों ने महिलाओं को छेड़ा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूसरे दूल्हे से की शादी

हरिद्वार में दुल्हन ने शराबी बारातियों के बर्ताव के कारण शादी रोक दी। बाद में दूसरे दूल्हे से शादी की गई।

हरिद्वार में शराबी बारातियों ने महिलाओं को छेड़ा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, दूसरे दूल्हे से की शादी

उत्तराखंड में नशेड़ी बारातियों की छेड़छाड़ पर भड़की दुल्हन

हरिद्वार में बारातियों के शराब के नशे में होने पर दुल्हन ने आधी रस्में पूरी होने के बाद शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि दूल्हे के बाराती शराब के नशे में महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे, जिसके बाद शादी से मना कर दिया गया।

दुल्हन का शादी से इनकार

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता कराया गया, जिसमें दूल्हे को दहेज का सामान लौटाने और शादी में हुए खर्च की भरपाई करने पर सहमति बनी। समझौते के बाद जब दूल्हा पक्ष वहां से जाने लगा, तो दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें 1 व्यक्ति घायल हो गया। इसके कुछ देर बाद दुल्हन की दूसरे दूल्हे के साथ शादी करा दी गई। मामला रुड़की का है।

दूसरे दूल्हे से निकाह

बता दे बारात के वापस लौटने के बाद दुल्हन पक्ष ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बिलासपुर गांव से दूसरे दूल्हे को विवाह स्थल (ताज पैलेस) पर बुलाकर निकाह करा दिया गया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया - दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के बाद शादी को कैंसिल कर दिया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संतों का मंथन, धामी-शिवराज पहुंचे हरिद्वार, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर चर्चा

हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय मंत्री चौहान ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर संत समाज के साथ विचार-विमर्श किया।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

ईवाला टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत; 3 गंभीर घायल

देहरादून-हरिद्वार रोड पर इको वाहन और लोडिंग वाहन के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हुए।

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून में युवकों ने मेडिकल स्टूडेंट से भरी बस का किया पीछा, बस ड्राइवर पर कार चढ़ाने की कोशिश

देहरादून से हरिद्वार तक मेडिकल स्टूडेंट्स से भरी बस का पीछा करने वाले नशे में धुत युवकों ने बस ड्राइवर को घायल कर दिया।

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026