ट्रैजिक रोड एक्सीडेंट इन सहारनपुर

हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

सहारनपुर में एक ट्रक ने परिवार के बाइक को टक्कर मारी, जिससे मां और बेटे की मौत हो गई।

By : शिवम् पांडेय
हरिद्वार से लौट रहे मां-बेटे को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

ट्रैजिक रोड एक्सीडेंट इन सहारनपुर

सहारनपुर में हरिद्वार से गंगाजल लेकर यमुनानगर लौट रहे एक परिवार के साथ मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नगला अहीर गांव के पास डाक कांवड़ियों को लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामला थाना गागलहेड़ी क्षेत्र का है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम देहरादून में ही कराया गया।

दो बाइकों से हरिद्वार गया था परिवार

हादसे का शिकार हुआ परिवार हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर थाना क्षेत्र के गांव रादैरी का रहने वाला है। बताया गया कि रोहित कुमार शनिवार को अपनी पत्नी 35 वर्षीय संजना, बड़े बेटे पियूष और 14 वर्षीय बेटे चिराग के साथ दो बाइकों से हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। हरिद्वार से गंगाजल लेने के बाद परिवार मंगलवार सुबह अपने गांव लौट रहा था। रोहित कुमार एक बाइक चला रहे थे और उनके साथ 14 वर्षीय बेटा चिराग था। दूसरी बाइक उनका बड़ा बेटा पियूष चला रहा था, जबकि मां संजना पीछे बैठी थीं।

डाक कांवड़ ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर

उत्तराखंड की सीमा पार करने के बाद परिवार सहारनपुर के नगला अहीर गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान डाक कांवड़ियों को लेकर जा रहे एक ट्रक ने पियूष की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे पियूष और पीछे बैठी उनकी मां संजना उछलकर सड़क पर काफी दूर जा गिरे। दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भेजा। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान मां संजना और बेटे पियूष की मौत हो गई।
 

संबंधित सामग्री

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

MP के धार में भीषण सड़क हादसा: फोरलेन पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 3 की दर्दनाक मौत; मासूम बच्ची भी घायल

धार जिले के बदनावर में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

अमरावती में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की टक्कर में 7 लोगों की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के अमरावती में समृद्धि हाईवे पर हुए सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 18 घायल हुए। ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी।

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर में नगर निगम के टैंकर ने BTech छात्रा को कुचला, मौके पर मौत; आरोपी चालक हिरासत में

इंदौर के छोटा बांगड़दा इलाके में नगर निगम के पानी के टैंकर ने बीटेक छात्रा को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 5 लोगों की मौत और 6 घायल

बालोद जिले में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ट्रक से टकराया, जिससे पांच लोगों की मौत और छह अन्य घायल हो गए।

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

अपनी जरूरत से पहले दूसरों की चिंता, छात्रा लवप्रीत की सोच ने छुआ CM धामी का दिल

हरिद्वार की छात्रा लवप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए डिजिटल संसाधनों की मांग की, जिसके बाद टैबलेट वितरण की घोषणा हुई।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर