हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 12 महिलाएं घायल

बस दुर्घटना में महिलाएं घायल

हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, 12 महिलाएं घायल

हरिद्वार में हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, जिससे 12 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बस ड्राइवर फरार हो गया।

हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी 12 महिलाएं घायल

हरिद्वार में बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी |

हरिद्वार में तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने   को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई और 12 से ज्यादा महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसा रुड़की की मंगलौर कोतवाली के पास हुआ। हादसे के बाद रोडवेज ड्राइवर बस लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। लोगों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद के लिए दौड़े और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

बस ने मारी टक्कर

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। मंगलौर हाईवे पर 2 ट्रॉलियां जा रही थीं और पीछे से हरियाणा रोडवेज बस आ रही थी। जैसे ही ट्रॉली कोतवाली के सामने पहुंची, तो बस ने पीछे से महिलाओं से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली ने आगे जा रही उपलों से भरी दूसरी ट्रॉली को टक्कर मार दी। घटना के बाद दोनों ट्रॉलियां पलट गईं। ड्राइवर मौके से बस लेकर फरार हो गया। उपले हाईवे पर बिखराव के कारण आधे घंटे तक जाम लग गया।जिससे यूपी, उत्तराखंड व हरियाणा की गाड़ियां फंस गईं।

12 महिलाएं घायल

इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाएं हरचंदपुर से मंगलौर की तरफ आ रही थीं। ट्रॉलियों में 15 महिलाओं सहित कई लोग सवार थे। घटना में 12 से ज्यादा महिलाएं गंभीर घायल हैं, जबकि बाकी लोगों को हल्की चोटें आई। अभी किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही आरोपी बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

सनातन

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर लगभग 10 लाख श्रद्धालु जुटे, जिन्होंने गंगा में स्नान कर सुख और मोक्ष की कामना की।

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!

मनोरंजन

इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग में हुआ बवाल!

Emraan Hashmi''s film shoot in Haridwar faced backlash from local groups for setting up a controversial ''Bar and Restaurant'' sign near religious sites.

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 सांप बरामद, वीडियो आया सामने

राज्य

हरिद्वार में पानी की टंकी से 27 सांप बरामद, वीडियो आया सामने

हरिद्वार के एक घर में पानी की टंकी से 27 कीलबैक सांपों की बच्चे बरामद हुए। इन्हें सांप पकड़ने वालों ने सुरक्षित निकाला।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।