भिंड: बलाएं लेकर पत्नी की शहीद पति को विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

havaldar-shailendra-singh-emotional-last-rites

भिंड: बलाएं लेकर पत्नी की शहीद पति को विदाई, 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

भिंड बलाएं लेकर पत्नी की शहीद पति को विदाई 6 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

रोना बंद करो, गर्व करो-पत्नी के साहस ने सबकी आंखें भिगो दीं

Havaldar Shailendra Singh: जम्मू-कश्मीर के डोडा में देश की रक्षा करते हुए अपने सर्वोच्च बलिदान देने वाले हवलदार शैलेंद्र सिंह भदौरिया शनिवार को अपने पैतृक गांव चितावली (अटेर) में पंचतत्व में विलीन हो गए. शहीद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ हुआ, और इस दौरान सबसे दिल को छूने वाला दृश्य तब आया जब उनके 6 वर्षीय बेटे भावेश ने नम आंखों से पिता को मुखाग्नि दी।

गाल चूमकर और बलाएं लेकर विदाई

अंतिम संस्कार के दौरान शिवानी, शैलेंद्र की पत्नी, ने अदम्य साहस का परिचय दिया। वह अपने पति के पार्थिव शरीर के पास रोते-बिलखते लोगों को ढांढस बंधाती रहीं और कहती रहीं,  "रोना-धोना बंद करो, कुछ नहीं होगा. उन्होंने अपने पति के गालों को चूमते हुए और उनकी बलाएं लेकर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। यह दृश्‍य देखकर वहां मौजूद कई सैन्य अधिकारी भी भावुक हो गए, और कई की आंखें नम हो गईं।

वीरों का परिवार: तीन पीढ़ियों की सेना सेवा

शैलेंद्र का परिवार वीरों की परंपरा से जुड़ा है। उनके दादाजी भी सेना में थे और 1972 में शहीद हुए थे। शैलेंद्र के तीन भाई भी सेना में हैं, और उनके पिता हनुमत सिंह अपने बेटों की देश सेवा से गर्व महसूस करते हैं। बड़े भाई देवसिंह सेना से रिटायर हैं। यह परिवार सच में देशभक्ति का जीता-जागता उदाहरण है।

पत्नी ने चार दिन पहले हुई आखरी बात बताया सपना

शैलेंद्र की पत्नी ने मीडिया को बताया कि चार दिन पहले उनका फोन आया था। शैलेंद्र ने अपने परिवार और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था, मुझे बहुत डर लग रहा है, कुछ होने वाला है। उस रात उन्होंने एक सपना भी देखा, जिसे उन्होंने शिवानी के साथ साझा किया। आज यही उनकी अंतिम बातचीत साबित हुई।

Havaldar Shailendra Singh: फूलों की बारिश और 'अमर रहे' के नारे

अंतिम यात्रा के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर तरफ फूलों की वर्षा हो रही थी और लोग जोर-जोर से नारे लगा रहे थे"हवलदार शैलेंद्र सिंह अमर रहें! ब्रिगेडियर अमित वर्मा ने शहीद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को हर संभव सैन्य सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।