Hemant Khandelwal BJP MP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, ब...

hemant-khandelwal-bjp-madhya-pradesh-president-announcement

Hemant Khandelwal BJP MP President: हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, बैतूल में जश्न का माहौल, कल औपचारिक ऐलान

hemant khandelwal bjp mp president हेमंत खंडेलवाल होंगे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैतूल में जश्न का माहौल कल औपचारिक ऐलान

भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन Hemant Khandelwal BJP MP President: मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। हेमंत खंडेलवाल के नाम पर पार्टी की मुहर लग चुकी है। मंगलवार को उनके पक्ष में सिर्फ एक ही नामांकन जमा हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उनके प्रस्तावक बने। अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है, जो कल किया जाएगा।

बैतूल में जश्न, मिठाई और आतिशबाजी

[caption id="attachment_91978" align="alignnone" width="214"] Hemant Khandelwal BJP MP President:[/caption]

हेमंत खंडेलवाल का नाम सामने आते ही उनके गृह जिले बैतूल में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि छोटे जिले के नेता को प्रदेश की कमान सौंपकर भाजपा ने नया संदेश दिया है।

read more: छत्तीसगढ़ बनेगा नए उद्योगों का हब, सीएम विष्णुदेव साय ने किया वन क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 का शुभारंभ

 सीएम मोहन यादव ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा अपनी परंपरागत प्रक्रिया के तहत चुनाव करवा रही है। उन्होंने बताया कि एक ही नामांकन जमा हुआ है और कल प्रक्रिया पूरी होगी। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल को योग्य और जमीनी नेता बताया, जो संगठन को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

बंद कमरे में हुई चर्चा

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में बंद कमरे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, संगठन के आगामी रोडमैप और नई जिम्मेदारियों पर बातचीत हुई।

वीडी शर्मा ने दी बधाई

Hemant Khandelwal BJP MP President: वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में चल रही है और कल औपचारिक ऐलान किया जाएगा। वीडी शर्मा ने कहा, “प्रदेश में संगठन पर्व का अंतिम पड़ाव आज पूरा हो गया है और सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।” read more Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कैबिनेट के अहम फैसले: युवाओं को लैपटॉप

 

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।