Hemant Khandelwal Mahakal Visit: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदभार ग...

hemant-khandelwal-mahakal-visit-after-taking-charge

Hemant Khandelwal Mahakal Visit: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण के बाद किए बाबा महाकाल के दर्शन, समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प

hemant khandelwal mahakal visit बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पदभार ग्रहण के बाद किए बाबा महाकाल के दर्शन समर्पित भाव से कार्य करने का लिया संकल्प

नई जिम्मेदारी के साथ नई शुरुआत

Hemant Khandelwal Mahakal Visit: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। श्री खंडेलवाल ने कहा, "यह दायित्व मुझे पार्टी के स्नेह, विश्वास और समर्थन से मिला है, इसके लिए मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

बाबा महाकाल के दरबार में दी नई जिम्मेदारी की आहूति

प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते ही खंडेलवाल ने गुरुवार को बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की।  उन्होंने कहा कि मैंने बाबा महाकाल से आशीर्वाद माँगा है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें, जिससे हम निरंतर राष्ट्र और समाज की सेवा करते रहें।

वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ पूजन


इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद  उमेशनाथ महा, उपाध्यक्ष जीतू जिराती, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल, जिला अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ प्रमुख रूप से शामिल थे।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

बाबा महाकाल के पूजन के पश्चात श्री खंडेलवाल ने कहा कि वे संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाया जा सके।

पार्टी और समाज के लिए समर्पण

Hemant Khandelwal Mahakal Visit: नए प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान संगठनात्मक समरसता, सामाजिक सौहार्द और जनहितकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर पार्टी के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहभागी बनें।

संबंधित सामग्री

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

राज्य

सोशल मीडिया पर मदद की गुहार पहुंची मुख्यमंत्री तक, गंभीर बीमार मजदूर के इलाज का मिला सहारा

गुमला जिले में बीमार मजदूर के परिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद मिली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल उपायुक्त को निर्देश दिए।

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी?  जानिए व्रत का महत्व

सनातन

Nirjala Ekadashi 2026 Date: कब है निर्जला एकादशी? जानिए व्रत का महत्व

2026 में निर्जला एकादशी 25 जून को मनाई जाएगी, यह व्रत हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो साल भर की सभी एकादशियों के पुण्य के बराबर फल प्रदान करता है।