elephants in Korba district: बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का Movement "ड्रोन से निगरानी".

herd-of-15-elephants-is-roaming-in-a-village-in-korba-district

elephants in Korba district: बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का Movement "ड्रोन से निगरानी".

elephants in korba district बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का movement "ड्रोन से निगरानी"

elephants in Korba district: छत्तीसगढ़ के कोरबा में साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्र में करीब 15 हाथियों का झुंड गांव से लगे जंगल मे विचरण कर रहा है। इसका वीडियो सामने आते ही आसपास गांव में हड़कंप मच गया।

elephants in Korba district: 15 हाथियों का झुंड में बेबी एलीफेंट भी

कोरबा जिले के करतला ब्लॉक में हाथियों के एक झुंड की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। साजापानी, काशीपानी, लबेद और छातापाठ वन क्षेत्रों में लगभग 15 हाथियों का झुंड, जिसमें बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं, गांवों के पास जंगल में विचरण कर रहा है। इस सूचना के बाद वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है और ग्रामीणों को अलर्ट रहने की सलाह दी जा रही है। Read More:- सुरक्षा में सेंध!, विधानसभा परिसर में कटे चंदन के पेड़. 

elephants in Korba district: वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर

वन विभाग को हाथियों के गांवों के करीब आने की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड पर आ गया है. वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी। लगातार हाथियों की आवाजाही को देखते हुए वन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। विभाग की टीम कोटवारों के साथ मिलकर गांव-गांव मुनादी कर ग्रामीणों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दे रही है। Read More-नक्सलियों और जवानों की मुठभेड़, 12 नक्स्ली ढेर, 3 जवान शहीद

ग्रामीणों से अपील की

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर बिना खास वजह के न जाएं। खासकर रात के समय अकेले खेत या जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों को हाथियों को देखने या उनके पास जाने की कोशिश न करने के निर्देश दिए गए हैं।

किसानों की फसलों को भी चौपट किया

ग्रामीणों के माने तो हाथियों के झुंड ने कई किसानों की फसलों को भी चौपट कर दिया है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान में, ग्रामीण धान कटाई के लिए खेतों में जा रहे हैं और कुछ किसान अपनी उपज मंडी में बेचने की तैयारी में हैं। हालांकि, हाथियों के आने की सूचना के बाद, जंगल से लगे खेतों में धान काटने से ग्रामीण कतरा रहे हैं और सावधानी बरत रहे हैं।
ड्रोन से निगरानी
वन विभाग हाथियों के झुंड पर ड्रोन कैमरे की मदद से भी लगातार नजर रख रहा है, ताकि उनकी दिशा का पता लगाया जा सके। जब हाथी गांव के करीब आते हैं, तो उन्हें रेस्क्यू कर वापस जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।