हिमाचल में बादल फटने की घटना

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के CM सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राहत कार्यों की समीक्षा की और प्रभावितों को आर्थिक सहायता की घोषणा की।

CM सुक्खू ने गोद में उठाई बच्ची तो दर्द से बोली मासूम - मेरे दोनों पैरों में चोट लगी है

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बोह में स्थापित राहत शिविर का निरीक्षण किया तथा वहां ठहराए गए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना. इस दौरान एक बच्ची को सीएम ने गोद में उठाकर प्यार जताया तो बच्ची ने बताया कि उसकी टांग में भी फ्लैश फ्लड से चोट लग गई थी.

पीड़तों को सहायता राशि प्रदान

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन परिवारों के घर इस आपदा में पूरी तरह नष्ट हो गए हैं, उन्हें मकान निर्माण के लिए 7.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. इसके अतिरिक्त, कपड़े, बर्तन एवं अन्य आवश्यक घरेलू सामान की खरीद के लिए एक लाख की सहायता भी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है, उन्हें सरकार आवश्यकतानुसार सरकारी भूमि भी उपलब्ध करवाएगी. गौर रहे कि अब सेना की टीमें यहां पर लोगों के घर आंगन से मलबा निकाल रही हैं.ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिन परिवारों की गाय या भैंस आपदा में मर गई है, उन्हें 55 हजार प्रति पशु तथा जिनकी बकरियां मरी हैं, उन्हें 15 हजार प्रति बकरी की सहायता राशि दी जाएगी. जिन घरों में बाढ़ या आपदा के पानी से नुकसान हुआ है, उन्हें एक लाख की राहत प्रदान की जाएगी. इसी प्रकार, क्षतिग्रस्त दुकानों के लिए नुकसान के आधार पर 50 हजार से एक लाख तक की सहायता दी जाएगी 

संबंधित सामग्री

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, CM सुक्खू की अगुवाई में शिमला में प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस ने शिमला में प्रदर्शन किया। सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

CM Sukhu का बड़ा फैसला, जॉब ट्रेनी डॉक्टर अब कर सकेंगे पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीजी और सुपर-स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम करने वाले डॉक्टरों के लिए बॉन्ड की अवधि और राशि बढ़ाई है ताकि वे राज्य में सेवा प्रदान करें।

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

CM भगवंत मान बोले- महिलाओं के खाते की ‘टूं-टूं’ बंद नहीं होगी, विपक्ष पंजाब के लिए रोडमैप बताए

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता जारी रखने का आश्वासन दिया और महिलाओं के खाते में राशि भेजने की घोषणा की।

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल की गोल्डन गर्ल्स को बड़ा सम्मान, CM सुक्खू ने किया 1-1 करोड़ रुपये देने का ऐलान

हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुख्यमंत्री सुक्खू ने उन्हें एक करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी की पेशकश की।

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

छात्रा की मांग पर CM सुक्खू ने स्कूल भवन के लिए दिए 2 करोड़, रामपुर में बच्चों से किया संवाद

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए शिक्षा और समाजिक समानता पर जोर दिया। स्कूल भवन के लिए दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर