हिंदू नववर्ष पर CM डॉ. मोहन ने अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत

hindu-new-year-on-cm-dr-mohan

हिंदू नववर्ष पर CM डॉ. मोहन ने अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत

हिंदू नववर्ष पर cm डॉ मोहन ने अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत

hindu new year: हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सूर्य को अर्घ्य देकर शुभ शुरुआत की और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उज्जैन की सांस्कृतिक परंपरा और विक्रमोत्सव आज देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं।

[caption id="attachment_141863" align="alignnone" width="1187"]हिंदू नववर्ष पर CM डॉ. मोहन ने अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत हिंदू नववर्ष पर CM डॉ. मोहन ने अर्घ्य अर्पित कर की दिन की शुरुआत[/caption]

हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 और गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर दिन की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति और उज्जैन की गौरवशाली परंपरा को याद किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा कि उज्जैन सदियों से धर्म, ज्ञान, विज्ञान और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है।

hindu new year: सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

सम्राट विक्रमादित्य द्वारा स्थापित परंपराएं भी समाज को प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उज्जैन में आयोजित हो रहा विक्रमोत्सव अब राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। सीएम ने कहा कि भारतीय पंचांग और सभी प्रमुख पर्व विक्रम संवत पर आधारित हैं, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इसी क्रम में 19 मार्च 2026 को सृष्टि आरंभ दिवस और वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह 10 बजे सूर्य उपासना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मंत्री प्रभार वाले जिलों में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

hindu new year: प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर में मौजूद रहेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर और राजेंद्र शुक्ला रीवा में कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

विक्रमोत्सव–2026 का आयोजन 15 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगा। इस दौरान उज्जैन में विभिन्न सांस्कृतिक, साहित्यिक, धार्मिक और वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। देशभर से आए कलाकार, विद्वान और सांस्कृतिक साधक अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा की समृद्ध झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

खेल

10 वर्षीय आशीर्वाद सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी, बनाए 168 रन

आशीर्वाद सूर्यवंशी ने लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में 119 गेंदों पर 19 चौके और 6 छक्के की मदद से 168 रन बनाकर सबको प्रभावित किया।

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

राज्य

बैकफुट पर आई बिहार सरकार, भरत एनकाउंटर मामले में CM ने दिए निर्देश

बिहार के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बदलते हालातों के बीच प्रशासन ने नए फैसले लिए। सोशल मीडिया और जनता का दबाव बढ़ने पर नए एसडीओपी की नियुक्ति हुई।

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

राज्य

देहरादून में गर्लफ्रेंड और प्रेमी से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना

देहरादून में गर्लफ्रेंड और उसके प्रेमी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी मृतक के कमरे में रहने वाले एक दोस्त ने दी।

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

राज्य

युवक ने किया फिजिकल होने से मना तो कर दी हत्या!

भोपाल के कटारा हिल्स में एक युवक ने दूसरे युवक की हत्या कर दी, क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़: पति ने हथौड़ी मारकर पत्नी के सिर पर हमला कर की हत्या!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी की हथौड़ी से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। पत्नी की मौत हॉस्पिटल में हुई, पति गिरफ्तार।