IISER भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम: ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन

iiser-bhopal-asian-winter-school-2026

IISER भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम: ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन

iiser भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: भोपाल में विज्ञान प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए एक अद्वितीय मौका आने वाला है। आईआईएसईआर भोपाल 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें ब्रह्मांड विद्या (कॉस्मोलॉजी) के 150 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: रहस्यों पर होगा मंथन

इस कार्यक्रम में स्ट्रिंग थ्योरी, पार्टिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी जैसे गूढ़ विषयों पर व्याख्यान होंगे। खासकर 19 जनवरी को आईसीटीएस बैंगलोर के प्रो. अशोक सेन एकीकृत सिद्धांत की खोज पर विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को प्रेरित करेंगे। यह प्रयास विद्यालयीन छात्रों को आधुनिक भौतिकी के जटिल विषयों से परिचित कराने के लिए किया जा रहा है।

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: एडवांस्ड मिनी-कोर्स, सेमिनार और पोस्टर सेशन

20वां विंटर स्कूल सिर्फ व्याख्यान तक सीमित नहीं है। इसमें एडवांस्ड मिनी-कोर्स, इनवाइटेड सेमिनार और पोस्टर सेशन होंगे। भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के शोधकर्ता इसमें भाग लेंगे। छात्रों और अनुसंधानकर्ताओं को सैद्धांतिक भौतिकी के नए क्षेत्रों और अनुसंधान की दिशा के बारे में गहन जानकारी मिलेगी। Also Read-भोपाल में 1101 ट्रैक्टर की महारैली, सीएम ने दिखाई हरि झंडी, खुद चलाया ट्रैक्टर

प्रमुख वक्ता 

इस कार्यक्रम में शामिल होंगे साइमन कैरन-हुओट (मैकगिल यूनिवर्सिटी) यिमिंग चेन (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी) शोटा कोमात्सु (सीईआरएन और इंपीरियल कॉलेज लंदन) शिराज मिनवाला (टीआईएफआर मुंबई) एनरिको पाजर (यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज) श्रुति परांजपे (ब्राउन यूनिवर्सिटी) जूलियो पारा-मार्टिनेज (आईएचईएस) रेनाटो रेनर (ईटीएच ज्यूरिख) अमोल दिघे (टीआईएफआर, मुंबई) अनिंदा सिन्हा (आईएससी बैंगलोर) क्रिस्टियन गार्सिया-क्विंटेरो (हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स) ये विद्वान ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों और अब तक हुए शोध के नए खुलासों पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे। Also Read-Gutkeshwar Mahadev Temple: इंदौर में ऐसा मंदिर जहां पानी में डूबे हुए हैं शिवलिंग!

कार्यक्रम से फायदा

विद्यार्थी, संकाय सदस्य, अनुसंधानकर्ता और शिक्षाविद् इस दौरान स्ट्रिंग थ्योरी, पार्टिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी के क्षेत्र में अपनी समझ बढ़ा सकेंगे। इससे उन्हें वैज्ञानिक मंथन और ज्ञानवर्धन के अनमोल अवसर मिलेंगे.आईआईएसईआर का यह एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम एशिया में थियोरेटिकल हाई-एनर्जी फिजिक्स के क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है।  

संबंधित सामग्री

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

देश-विदेश

पर्पल लाइन में खराबी से बेंगलुरु मेट्रो रुकी, यात्री परेशान, 5 घंटे बंद रही

बेंगलुरु की पर्पल लाइन मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के कारण सेवा बाधित हुई, जिससे हजारों यात्री स्टेशन पर फंस गए और कईयों को ट्रक और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

राज्य

राम मंदिर चढ़ावा: चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा समेत 17 लोगों को आरोपी माना

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की जांच रिपोर्ट में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव और अन्य 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की गई।

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

राज्य

छिंदवाड़ा में दूषित कुएं के पानी से ग्रामीण बीमार, हाथ-पैर में एलर्जी, पानी में दिखा झाग

छिंदवाड़ा के किशनपुर गांव में कुएं के दूषित पानी से 25 से 30 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई है, इसके बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की।

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

लाइफ स्टाइल

मानसून के मौसम में बढ़ जाती हैं स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं

During the monsoon, scalp problems such as itching, dandruff, and hair fall increase. Experts recommend regular shampooing and keeping the scalp dry to prevent these issues.

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

देश-विदेश

पुणे मर्डर: Instagram पर परफेक्ट लव स्टोरी.. रोमांटिक पोस्ट, फिर हत्या क्यों?

पुणे में सिया गोयल ने अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर उनका रिश्ता एक परफेक्ट लव स्टोरी की तरह प्रदर्शित होता था।