जबलपुर धान खरीदी घोटाला: जबलपुर में धान खरीदी केंद्र में करोड़ो की हेराफेरी!

jabalpur-paddy-procurement-center-scam

जबलपुर धान खरीदी घोटाला: जबलपुर में धान खरीदी केंद्र में करोड़ो की हेराफेरी!

जबलपुर धान खरीदी घोटाला जबलपुर में धान खरीदी केंद्र में करोड़ो की हेराफेरी

जबलपुर धान खरीदी घोटाला: जबलपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है। एक धान खरीदी केंद्र में करोड़ो की हेराफेरी का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 3 करोड़ रुपये की गड़बड़ी की गई है, जिसके चलते प्रशासन ने केंद्र के प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है।

जबलपुर धान खरीदी घोटाला: धान खरीदी में बड़ा घोटाला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। धान खरीदी केंद्र में ई-पार्जन पोर्टल में करीब 15 हजार क्विंटल की खरीदी दिखाकर करीब 3.50 करोड़ के घोटाले का मामला सामने आया है। बता दें कि, आरोपी धान खरीदी केंद्र के प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ प्रशासन के द्वारा मझौली थाने में FIR दर्ज कराई गई। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 316, 318 तथा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जबलपुर धान खरीदी घोटाला: जांच में मिली बड़ी गड़बड़ी

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के सामने जब धान खरीदी में घपले का मामला सामने आया है। तो उन्होंने मझौली तहसील अंतर्गत वृहताकार सहकारी संस्था द्वारा संचालित श्री वेयर हाउस धान उपार्जन केंद्र की जांच के लिए संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन के नेतृत्व में कमेटी गठित की। और जब जांच किया गया तो वर्ष 2025-26 में ई-उपार्जन पोर्टल अनुसार 65235 क्विंटल धान खरीदी गयी है। भौतिक सत्यापन करने में 14934 किलो धान कम पाई गयी। ई-उपार्जन पोर्टल पर 174 किसानों से 14505 क्विंटल धान फर्जी ऑनलाइन तरीके से खरीदना पाया गया। जांच में पाया गया कि धान खरीदी में हेरा-फेरी की गयी है। जिसके लिए धान खरीदी केंद्र के प्रभारी रत्नेश भट्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर अमन सेन को जिम्मेदार माना गया।

दोनों के खिलाफ FIR दर्ज

जांच के बाद धान खरीदी केंद्र के प्रभारी रत्नेश भट्ट और कंप्यूटर ऑपरेटर अमन सेन को दोषी पाया गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों की तलाश जारी है। Also Read- इस बार कर्तव्य पथ पर लोकमाता अहिल्याबाई की गौरव गाथा

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।