जबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव

jabalpur-pathrao-news

जबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव

जबलपुर में आरती-अजान एक साथ होने से हुआ पथराव

Jabalpur pathrao: जबलपुर जिले के सिहोरा के आजाद चौक स्थित दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार रात आरती और अजान के दौरान विवाद हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। और पुलिस ने आकर 15 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल शांति है। लेकिन डर का माहौल बना हुआ है। बता दें की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में नियंत्रित किया गया। फिलहाल इलाके में शांति है और पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

[caption id="attachment_135185" align="alignnone" width="1179"]पथराव की तस्वीर पथराव की तस्वीर[/caption]

डीआईजी, कलेक्टर और एसपी ने संभाला मोर्चा

वहीं जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। तो जानकारी मिलते ही डीआईजी अतुल सिंह, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय मौके पर पहुंचे। 1 दर्जन से अधिक थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य कराया।

Jabalpur pathrao: जबरन मंदिर में घुसने की कोशिश का आरोप

बता दें की दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य अंकेश गुप्ता ने बताया कि गुरुवार रात सब कुछ सामान्य था। मंदिर में नियमित रूप से पूजन और आरती की जा रही थी। इसी दौरान मस्जिद का गेट खुला और वहां से 50 से 70 युवकों की भीड़ बाहर आई। उन्होंने मंदिर के सामने खड़े होकर विवाद शुरू किया और गाली-गलौच की। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

मंदिर से घसीटकर मारपीट करने का आरोप

अंकेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि साकिर नाम का व्यक्ति अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था। उसने उन्हें मंदिर के अंदर से घसीटकर बाहर निकाल दिया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद 15 से 20 लोगों ने उनके साथ मारपीट की।

पथराव में मंदिर का कांच टूटा, लोग घायल

[caption id="attachment_135186" align="alignnone" width="1179"]देर रात की तस्वीर देर रात की तस्वीर[/caption]

अंकेश ने बताया कि घटना के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर, गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा।

पथराव में मंदिर का कांच टूटा, लोग घायल

अंकेश ने बताया कि घटना के बाद जब वे घर लौट रहे थे, तभी मस्जिद के ऊपर, गेट और आसपास की गली से पथराव शुरू हो गया। यह पथराव करीब 20 से 25 मिनट तक जारी रहा।

मस्जिद में काम चल रहा है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मस्जिद में इन दिनों निर्माण काम चल रहा है, जिसके कारण परिसर में मलबा और पत्थर रखे हुए थे। आरोप है कि विवाद के दौरान इन्हीं पत्थरों का उपयोग कर पथराव किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

बताया गया कि कुछ लोग मस्जिद की छत और गेट के पास से छिपकर पत्थर फेंक रहे थे। जिनके हाथ में जो भी पत्थर आया, उससे पथराव किया गया।

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।