जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक, आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू, पहली बार ...

jaipur-army-day-parade-preparations-first-time-outside-cantonment

जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक, आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू, पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर परेड

जयपुर की सड़कों पर उतरे जवान और टैंक आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू पहली बार सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर परेड

Army Day Parade Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड 2026 का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। 15 जनवरी 2026 को भारतीय सेना की जांबाजी,अनुशासन और बलिदान को नमन करने का मौका इस बार मिलेगा। 

आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू

आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सेना शहर की सड़कों पर रिहर्सल कर रही है। शुक्रवार को रिहर्सल के दौरान सेना का पैदल मार्च, टैंक, मिसाइल, ड्रोन तकनीक और आधुनिक युद्ध क्षमताओं का अभ्यास किया। साथ ही हेलिकॉप्टर्स की फ्लाई-पास्ट की प्रैक्टिस की जा रही है।  इस रिहर्सल में नेपाल आर्मी बैंड भी शामिल हुआ। रिहर्सल को लेकर महल रोड और आसपास के इलाकों में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्थाएं पहले से ही लागू कर दी गई। [caption id="attachment_126171" align="alignnone" width="640"]जयपुर की सड़कों पर टैंक जयपुर की सड़कों पर टैंक[/caption]

पहली बार शहर की सड़कों पर परेड

बता दें कि, राजधानी जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड सैन्य छावनी की सीमाओं से बाहर हो रही है। 15 जनवरी को मुख्य परेड महल रोड पर होगी। इससे पहले 9, 11 और 13 जनवरी को इसकी रिहर्सल की जाएगी, जिसे आम जनता भी देख सकेंगे। हर रिहर्सल और 15 जनवरी के आयोजन में करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। परेड की तैयारियों के तहत 1 जनवरी से महल रोड पर प्रैक्टिस शुरू कर दी गई है। 1 जनवरी को NCC कैडेट्स की प्रैक्टिस कराई गई थी।

Army Day Parade Jaipur: यातायात रहेगा डायवर्ट

रिहर्सल के चलते NCC चौराहा से बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा तक सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक सामान्य यातायात बंद रखा गया। इस दौरान आसपास की कॉलोनियों के रास्तों बंद कर दिया गया। जिन रास्तों से परेड गुजरी वहां यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।  आर्मी डे परेड की तैयारियां शुरू

‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन

Army Day Parade Jaipur: आर्मी डे परेड के दिन SMS स्टेडियम में ‘शौर्य संध्या 2026’ का आयोजन किया जाएगा। इसका अभ्यास 10 जनवरी को होगा। कार्यक्रम में फर्स्ट डे कवर का विमोचन, शहीदों के परिजनों का सम्मान, परंपरागत युद्ध कलाओं का प्रदर्शन और ऑपरेशन सिंदूर पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा। इस दौरान करीब 1000 ड्रोन विशेष शो आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।