जयारोग्य अस्पताल हड़ताल: 700 आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से सफाई-सुरक्षा ठप

jayarogya-hospital-gwalior-outsourced-employees-strike

जयारोग्य अस्पताल हड़ताल: 700 आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से सफाई-सुरक्षा ठप

जयारोग्य अस्पताल हड़ताल 700 आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल से सफाई-सुरक्षा ठप

जयारोग्य अस्पताल हड़ताल: ग्वालियर-चंबल अंचल के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल जयारोग्य हॉस्पिटल की व्यवस्थाएं अचानक लड़खड़ा गई हैं .अस्पताल में काम करने वाले करीब 700 आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जयारोग्य अस्पताल हड़ताल: अस्पताल में सफाई व्यवस्था चौपट

अस्पताल में एजाइल सिक्युरिटी फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के अधीन काम कर रहे सफाईकर्मी, सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय, स्ट्रेचर बॉय और फार्मेसी कर्मचारी एक साथ कामबंद हड़ताल पर हैं। नतीजा यह है कि अस्पताल की सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा और मरीजों की आवाजाही तक पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई वार्डों में गंदगी बढ़ रही है, वहीं मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। Also Read-MP STF कछुआ तस्करी का इंटरनेशनल किंगपिन मुरुगेशन थाईलैंड भेजा जाएगा

जयारोग्य अस्पताल हड़ताल: व्यवस्थाएं बेहाल

जयारोग्य अस्पताल ग्वालियर-चंबल अंचल का सबसे बड़ा चिकित्सा केंद्र है, जहां रोजाना हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। हड़ताल के चलते सबसे ज्यादा असर गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है। वार्ड बॉय और स्ट्रेचर बॉय के काम बंद करने से मरीजों को इधर-उधर ले जाने में परिजन खुद जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। Also Read-bhopal madrasa parking vivad: भोपाल में मदरसे के पास पार्किंग विवाद…युवती के बाल उखाड़े

वेतन और एरियर को लेकर  का गुस्सा

हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि एजाइल कंपनी समय पर वेतन का भुगतान नहीं कर रही है. कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो साल का एरियर अब तक नहीं मिला है और बोनस भी नहीं दिया जा रहा। इससे पहले नवंबर 2025 में भी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी, तब कंपनी ने लिखित आश्वासन देकर मामला शांत कराया था. कर्मचारियों का कहना है कि लंबे इंतजार के बावजूद कंपनी ने अपने वादे पूरे नहीं किए। इसी वजह से अब उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक सभी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक कामबंद हड़ताल जारी रहेगी Also Read-मध्यप्रदेश देश के सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में शामिल-CM डॉ मोहन यादव

मरीज और परिजन सबसे ज्यादा परेशान

इस पूरे मामले ने अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुरक्षा गार्ड न होने से भीड़ नियंत्रण में दिक्कत आ रही है, वहीं सफाईकर्मियों की गैरमौजूदगी से संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है।

संबंधित सामग्री

राजस्थान में  मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

देश-विदेश

राजस्थान में मानसून से झमाझम बारिश, अगले 3 दिन में MP-UP पहुंचेगा मानसून, बिहार में बिजली गिरने से 3 मौतें

राजस्थान में 41% अधिक बारिश के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की आगमन संभावना। बिहार में बिजली गिरने से मौतें।

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

राज्य

सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया, यह बताते हुए कि ये आरोप गलत हैं।

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।