Karma Mahotsav 2025: CM साय का अनोखा अंदाज, गले में मांदर डाल जमाया हाथ, बोले- क...

karma-mahotsav-2025-jashpur-cm-sai

Karma Mahotsav 2025: CM साय का अनोखा अंदाज, गले में मांदर डाल जमाया हाथ, बोले- करमा हमारी संस्कृति की आत्मा है

karma mahotsav 2025 cm साय का अनोखा अंदाज गले में मांदर डाल जमाया हाथ बोले- करमा हमारी संस्कृति की आत्मा है

सीएम विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्राम कण्डोरा में आयोजित सोहरई करमा महोत्सव 2025 में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया और करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की.

करमा महोत्सव में लगाई सौगातों की झड़ी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जशपुर जिले के ग्राम कंडोरा में आयोजित सोहरई करमा महोत्सव 2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया. इसके साथ ही ग्राम पंचायत कंडोरा में बनने वाले 50 लाख रुपए के रौतिया भवन का भूमिपूजन भी किया. इतना ही नहीं सीएम साय इस आयोजन में पारंपरिक मांदर भी बजाते दिखे.

आदिवासी समाज के लिए की घोषणा

सीएम साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए और रायपुर में रौतिया भवन पहुंच मार्ग के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की. उन्होंने मंच पर वीर शहीद बख्तर साय और मुंडल सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

करमा महोत्स हमारी सांस्कृतिक गौरव और परंपरा-सीएम

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है. यह पर्व समाज को एक सूत्र में बांधने के साथ-साथ हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों और प्रकृति के प्रति आदर का भाव सिखाता है. उन्होंने कहा कि एकादशी करमा, दशहरा करमा जैसी परंपराएं हमारे समाज की सांस्कृतिक गहराई को दर्शाती हैं.

सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी बढ़ाने जैसी योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है. उन्होंने स्थानीय युवाओं को शिक्षा और रोजगार के अवसर देने के लिए मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना का ऐलान किया.

करमा पूजा में उत्सव का रंग

मुख्यमंत्री ने माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान स्थित आमा बगीचा में करमा पूजन किया और करम वृक्ष की डाली की पारंपरिक रीति से पूजा-अर्चना की. इसके बाद उन्होंने करमा नर्तक दल के साथ मांदर बजाते हुए उत्साहपूर्वक नृत्य किया. उनके परिवारजन भी इस समारोह में उपस्थित थे.

करमा महोत्सव रौतिया समाज की पहचान

सोहरई करमा महोत्सव रौतिया समाज का पारंपरिक पर्व है, जो गोवर्धन पर्व के अवसर पर नए फसल की पूजा के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष ग्राम कण्डोरा में 52 नर्तक दलों ने झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से हिस्सा लिया. रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उल्लास और उत्सव की भावना से भर दिया. Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

संबंधित सामग्री

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं इंदौर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्यप्रदेश में 18 जून से पांच दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

मनोरंजन

एक्ट्रेस सामंथा ने की तमिलनाडु के CM विजय से मुलाकात, तस्वीरें हुईं वायरल

साउथ की प्रसिद्ध एक्ट्रेस सामंथा रुथप्रभू तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता थलापति विजय से मिलने चेन्नई पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की गईं और वायरल हो गईं।

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

देश-विदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा-मसरूंड मार्ग पर एक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मेहल गांव के एक परिवार के 6 सदस्य और ड्राइवर शामिल थे।

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

राज्य

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की कवायद तेज, ऑनलाइन पूछे जा रहे 12 सवाल

मध्य प्रदेश सरकार ने UCC लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके ड्राफ्ट पर काम अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही विधानसभा में पेश किया जाएगा।

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

खेल

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर दर्ज की जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर शानदार शुरुआत की। हैरी केन और मार्कस रैशफोर्ड ने प्रमुख गोल किए।