KBC की हॉट सीट पर सरगुजा की शिक्षिका विभा

kbc-hot-seat-vibha-chaubey-sarguja-first-woman-teacher-news

KBC की हॉट सीट पर सरगुजा की शिक्षिका विभा

kbc की हॉट सीट पर सरगुजा की शिक्षिका विभा

KBC की हॉट सीट पर सरगुजा की शिक्षिका विभा: सरगुजा जिले की शिक्षका विभा ने देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति तक का सफर तय किया है, तो दूसरी ओर महिला बास्केटबॉल में सरगुजा सेक्टर ने शानदार जीत दर्ज कर जिले का नाम रोशन किया है।

Also Read- भोपाल ब्यूटी एक्सपो में छत्तीसगढ़ की बेटी संगीता साहू को अवॉर्ड, मलाइका अरोड़ा ने बताया ‘बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट’

KBC की हॉट सीट तक का सफर

सरगुजा जिले की महिला शिक्षिका विभा चौबे ने इतिहास रच दिया है। वे कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट तक पहुंचने वाली सरगुजा जिले की पहली महिला और छत्तीसगढ़ की पहली महिला शिक्षिका बन गई हैं।शो के जारी प्रोमो के मुताबिक, विभा चौबे 31 दिसंबर और 1 जनवरी को महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर खेलती नजर आएंगी। जैसे ही यह खबर सामने आई, पूरे जिले में उत्साह और गर्व का माहौल बन गया।

मेहनत, आत्मविश्वास की मिसाल बनीं विभा चौबे

वर्तमान में विभा चौबे दरिमा गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। वे लंबे समय से छात्राओं को पढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती रही हैं।उनकी यह उपलब्धि किसी एक दिन की मेहनत का नतीजा नहीं, बल्कि वर्षों की निरंतर पढ़ाई, सामान्य ज्ञान में रुचि और सीखते रहने की आदत का परिणाम है। विभा का मानना है कि शिक्षक का काम केवल पाठ्यक्रम पढ़ाना नहीं, बल्कि खुद भी सीखते रहना है।

परिवार का मिला साथ

विभा चौबे की सफलता में उनके परिवार की अहम भूमिका रही है। उनके पति प्रमेंद्र चौबे, जो वर्तमान में मैनपाट मिडिल स्कूल में प्राचार्य हैं, ने हर कदम पर उनका उत्साह बढ़ाया।विभा कहती हैं कि जब परिवार साथ खड़ा हो, तो कोई भी सपना असंभव नहीं लगता।

ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

विभा चौबे की इस सफलता से खास तौर पर ग्रामीण अंचल की महिलाओं, छात्राओं और शिक्षकों को नई प्रेरणा मिली है। जिले के शिक्षा जगत में इसे एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। Also Read- छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, इन लोगों को अब नहीं मिलेगा राशन

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।