किसानों का पंजाब में रेल रोको आंदोलन

पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैक पर डटे किसान, मोगा में पुलिस से धक्का-मुक्की

पंजाब में किसानों ने अपनी मांगों के लिए रेल रोको आंदोलन शुरू किया। पुलिस और किसानों के बीच टकराव भी हुआ। मांगों में MSP और व्यापार समझौतों की स्पष्टता शामिल है।

By : दिव्या मिस्त्री
पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैक पर डटे किसान, मोगा में पुलिस से धक्का-मुक्की

चंडीगढ़। पंजाब में अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों ने गुरुवार को रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, मोगा, संगरूर और सुनाम समेत छह स्थानों पर किसान रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे हैं। वहीं, पंजाब सरकार के मंत्रियों के घरों के बाहर चल रहे धरने भी जारी हैं।

मोगा में पुलिस बैरिकेडिंग पार कर ट्रैक पर पहुंचे किसान

मोगा के गांव महेश्वरी संधूया में केकेएम चैप्टर पंजाब से जुड़ी आठ किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे ट्रैक पर धरना दिया। किसानों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए।

इस दौरान रेलवे स्टेशन के बाहर किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।

सरकार पर बातचीत नहीं करने का आरोप

किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि किसान लंबे समय से डीसी कार्यालयों और पंजाब सरकार के मंत्रियों के आवास के बाहर धरना दे रहे थे, लेकिन सरकार की ओर से मांगों पर गंभीरता से बातचीत नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी वजह से किसानों को रेल ट्रैक जाम करने का फैसला लेना पड़ा।

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर के मुताबिक, करीब एक महीने पहले मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांगों से अवगत कराया गया था। 31 अगस्त को डिप्टी कमिश्नर कार्यालयों के बाहर भी प्रदर्शन किए गए थे।

एमएसपी समेत कई मांगें

किसान संगठनों की प्रमुख मांगों में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, बिजली संशोधन अधिनियम और बीज संशोधन अधिनियम पर स्पष्टीकरण शामिल है। शंभू-खनौरी मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के मुआवजे की मांग भी की जा रही है। किसान नेताओं के अनुसार उस दौरान करीब 3.77 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और सैकड़ों किसान घायल हुए। मूंग, मक्का और आलू समेत पांच फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी भी प्रमुख मांग है।

सुनाम में जाखल-लुधियाना ट्रैक जाम

सुनाम में भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद ने मंत्री के आवास के बाहर तीन दिन के धरने के बाद गुरुवार को जाखल-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर धरना शुरू किया। प्रांतीय अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल ने कहा कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

संबंधित सामग्री

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पराली जलाने पर FIR के पक्ष में नहीं भगवंत मान, बोले- किसानों को नकद प्रोत्साहन मिले

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पराली जलाने पर FIR के विरोध में बयान दिया और केंद्र से किसानों के लिए आर्थिक प्रोत्साहन की मांग की।

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को राहत, पेंशन के लिए ₹2,147 करोड़ जारी

पंजाब सरकार ने 2026-27 के लिए वृद्धावस्था पेंशन योजना में ₹4,000 करोड़ का प्रावधान किया, 24 लाख बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य।

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट पुलिस ने CIA स्टाफ के साथ मिलकर 47 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद की, चार युवक गिरफ्तार।

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

अकाली दल के साथ सीट शेयरिंग पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, बोले- समझौता हुआ तो बराबरी का होगा

हरदीप पुरी ने अमृतसर के रोजगार मेले में हिस्सा लिया और नव-नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने ईंधन और नशे के मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया दी।

पंजाब के पानी पर CM भगवंत मान का दो टूक रुख, बोले- एक बूंद भी बांटने का सवाल नहीं

पंजाब के पानी पर CM भगवंत मान का दो टूक रुख, बोले- एक बूंद भी बांटने का सवाल नहीं

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि राज्य के पास अतिरिक्त पानी नहीं है और अन्य राज्यों के साथ पानी बांटने का कोई सवाल नहीं है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर