पत्नी ने नहीं दिए पैसे, गुस्साएं पति ने कर दी हत्या!

korba-murder-news-update

पत्नी ने नहीं दिए पैसे, गुस्साएं पति ने कर दी हत्या!

पत्नी ने नहीं दिए पैसे गुस्साएं पति ने कर दी हत्या

Korba Murder News: कोरबा जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह मामला बांगो थाना क्षेत्र के ग्राम डामौकुंडा का है।

बेटे ने कराई रिपोर्ट दर्ज

आरोपी का पता तब चला, जब मृतिका के बेटे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बेटे ने बताया कि घर में सिर्फ उसके माता-पिता ही रहते थे, और जब उसकी मां की मृत्यु ही उस दिन उसके पिता कल्लू उर्फ कल्याण सिंह ने उसे फोन कर कहा कि उसकी मां उठ नहीं रही है, तुम जल्दी घर आ जाओ, बेटा जब घर पहुंचा उसकी मां मृत पड़ी थी, उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पोड़ी भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की उसकी मौत अचनाक नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है। रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई। मृतिका का नाम हिरोंडिया जो कि 41 वर्ष की थी वहीं पति का नाम कल्याण सिंह जोकि 42 वर्ष का है। पुलिस को बेटे ने बताया था कि, जब महिला की मौत हुई घर में उसके साथ सिर्फ उसके पिता था।

पति निकला कातिल

पुलिस ने शक के आधार पर मृतिका के पति कल्याण सिंह से सख्त पूछताछ की तब जाकर उसने अपना जुर्म कबूला और उसने कहा कि -'पिछले 2-3 दिनों से वह अपनी खराब पड़ी मोटरसाइकिल बनवाने के लिए पत्नी से पैसे मांग रहा था। पत्नी ने यह सोचकर पैसे देने से इंकार कर दिया कि वह शराब पीकर पैसे खर्च कर देगा। इस बात से गुस्साएं पति ने पत्नी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। बांगो थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि- 'आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।'

संबंधित सामग्री

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

देश-विदेश

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा, 7 सालों में 5वें PM ने छोड़ा पद

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने लेबर पार्टी की आंतरिक असंतोष के कारण प्रधानमंत्री और पार्टी नेता के पद से अपना इस्तीफा दिया है।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

देश-विदेश

लखनऊ में कोचिंग में लगी भीषण आग, अब तक 6 की मौत

लखनऊ के अलीगंज में स्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर हैं।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

राज्य

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

राज्य

CM योगी ने फिरोजाबाद को दी 658 करोड़ की सौगात, 81 विकास परियोजनाएं शुरू

मुख्यमंत्री योगी ने फिरोजाबाद में 658 करोड़ की लागत से 81 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। परियोजनाओं में डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट जोनल कार्यालय शामिल हैं।